सेहत के लिए हानिकारक है ग्लूटेन, जानिए इसके बारे में, ऐसे करें बचाव

आप ने शायद ही ग्लूटेन प्रोटीन का नाम सुना होगा। यह ग्लूटेन प्रोटीन गेहूं , जौ और जई जैसे अनाज में पाया जाता है। इस प्रोटीन में कई तरह के तत्व मौजूद हैं।

Update: 2021-01-25 05:51 GMT
सेहत के लिए हानिकारक ग्लूटेन, जानें कैसे करें इससे बचाव

नई दिल्ली: आप ने शायद ही ग्लूटेन प्रोटीन का नाम सुना होगा। यह ग्लूटेन प्रोटीन गेहूं , जौ और जई जैसे अनाज में पाया जाता है। इस प्रोटीन में कई तरह के तत्व मौजूद हैं। इसमें एक ग्लाइडिन नाम का तत्व भी होता है जो कुछ लोगों के लिए नुक्सान देह हो सकता है। अगर आपभी हद से ज्यादा जौ और जई जैसे अनाज का सेवन कर रहे है तो सावधान हो जाए।

म्यूकोसा लाइनिंग को खराब करता है

एक एक्सपर्ट ने बताया कि ग्लाइडिन हमारे शरीर के छोटी आंत में जाकर म्यूकोसा लाइनिंग को खराब कर देता है। जिसके चलते हमें व्हीट एलेर्जी, ग्लूटेन इंटॉलरेंस और सीलिएक डिसीज जैसी समस्या हो सकती है। जैसे कद न ना बढ़ना, वज़न का ना बढ़ना, त्वचा संबंधी रोग, खून की कमी, हड्डियों की कमजोरी, माइग्रेन या फिर पेट में गैस, दस्त या कब्ज की समस्या हो सकती है. ये ज़रूरी नहीं कि अगर ये समस्या आपको सता रही है तो यही वजह से हो, ये लक्षण कई और वजहों से भी देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:सावधान सभी लोग: 30 फीसदी ज्यादा डेडली, कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन

इन चीजों का करें सेवन

ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपको अनाज से परहेज करने को कह सकते है। ऐसे में आपको करना ये है कि आप ग्लूटेन फ्री डाइट का सहारा ले सकते हैं। ऐसे में आप ज्वार, बाजरा, कंगनी, नचनी, सामक के चावल को खाए। इससे आपके खाने की सभी ज़रूरत पूरी होगी। इन चीजों से आप जैसे नार्मल खाना खाते है, वैसे ही बना और खा सकते है।

ये भी पढ़ें : गिलोय का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, इन लोगों के लिए है खतरनाक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News