Yoga Day 2024: योग से जुड़ी फैली हैं कई अफवाहें, कहीं आप भी तो नहीं करते यकीन

Yoga Myths: योग का अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आपको स्वस्थ बनाता है। साथ ही यह कई गंभीर बीमारियों को भी जड़ से खत्म करने का काम करता है।

Written By :  Shreya
Update:2024-06-21 10:54 IST

Yoga (फोटो- न्यूजट्रैक)

International Day of Yoga 2024: भारत में योग (Yoga In India) का इतिहास हजारों साल पुराना है। योग (Yoga) शब्द का पहली बार उल्लेख ऋग्वेद के प्राचीन संस्कृत ग्रंथ में किया गया था, जो 1500 ईसा पूर्व का है। सालों से भारत में योग को महत्व दिया जा रहा है। लेकिन इसे दुनियाभर में बढ़ावा देने के लिए साल 2015 में यूनाइटेड नेशन द्वारा इस दिन की शुरूआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान 21 जून को योगा डे (Yoga Day) मनाने का विचार प्रस्तावित किया था। जिसके बाद 21 जून 2015 को पहली बार अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया था। 2024 में 10वां योग दिवस मनाया जाएगा। इस साल योग दिवस 2024 की थीम (Yoga Day Theme) महिला सशक्तिकरण के लिए योग रखी गई है।

योग का अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आपको स्वस्थ बनाता है। यही नहीं, यह गंभीर बीमारियों को जड़ से मिटाने और उनके जोखिमों को कम करने का भी काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी योग को डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं। इससे आप स्ट्रेस, दर्द और कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। लेकिन योग को लेकर कई तरह की भ्रांतियां (Yoga Myths) भी फैली हुई हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के मौके पर हम योग से जुड़ी कुछ भ्रांतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सच जानना बहुत जरूरी है।


योग से जुड़े झूठ (Yoga Myths In Hindi)

1- एक धर्म विशेष की पूजा है योग

योग को लेकर सबसे बड़ी भ्रांति ये है कि लोग इसे एक विशेष धर्म की पूजा से जोड़कर देखते हैं। बल्कि ऐसा नहीं है। योग का अभ्यास कोई भी कर सकता है। यह आपके शरीर और मन को अंदर से मजबूत बनाता है।

2- वजन घटाने में सहायक नहीं

कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि योग वजन घटाने में इफेक्टिव नहीं है। लोगों का मानना है कि योग से एक्सरसाइज के मुकाबले अधिक कैलोरी बर्न नहीं की जा सकती है। बल्कि ये सरासर झूठ है। ऐसे कई योगासन हैं, जो आपकी ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं।


3- पुरुषों के लिए नहीं है योग

योग को लेकर कई लोगों की ये भी राय है कि पुरुषों को योगाभ्यास की जरुरत नहीं है। बल्कि योग का अभ्यास महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे भी कर सकते हैं। योग के जरिए कोई भी लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है।

4- पतले और फिट लोगों के लिए ही है योग

आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि फिट और पतले लोग ही अच्छे से योगाभ्यास कर सकते हैं। जबकि ये गलत है। मोटे लोग भी योग का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपका शरीर फिट बनेगा और मोटापा भी कम होगा।

5- टाइम टेकिंग होता है योग

लोगों का ऐसा भी मानना है कि योग करने के लिए ज्यादा समय निकालना पड़ता है। ऐसे में वह योग का अभ्यास करने के बारे में सोचते ही नहीं है। बल्कि डेली आप 10 से 15 मिनट भी योग के लिए निकाल सकते हैं। इतने देर के लिए भी योग करने से आपको कई सारे लाभ मिल सकते हैं।

Tags:    

Similar News