Periods Pain Home Remedies: पीरियड्स के दर्द में तुरंत काम करते हैं ये नुस्खे, 10 मिनट में छूमंतर होगा पेन

Periods Mein Dard Ke Upay: पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए कई लोग पेन किलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बुरा असर पड़ सकता है। आप घरेलू उपाय से इससे राहत पा सकती हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-13 12:52 GMT

Periods Pain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Periods Pain Home Remedies: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स (Periods) से गुजरना पड़ता है। इस दौरान पेट और कमर में काफी ज्यादा दर्द (Period Pain) होता है। कई बार ये दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि उठना, बैठना तक मुश्किल हो जाता है और क्रैम्प इसे सहन करना और भी मुश्किल बना देता है। अगर आप भी अपने पीरियड्स में ऐसे दर्द का अनुभव करती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से बस 10 मिनट में इससे आराम पा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारगर घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पीर‍ियड्स में होने वाले दर्द (Home Remedies For Periods Pain In Hindi) को कुछ ही मिनटों में दूर करके आपको राहत पहुंचाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

पीरियड्स में होने वाले दर्द के घरेलू उपाय (Gharelu Upay For Periods Pain In Hindi)

पीरियड्स के दर्द (Periods Mein Dard) से राहत पाने के लिए कई लोग पेन किलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे मेंस्ट्रुअल साइकिल और ओव्युलेशन पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, ये घरेलू उपाय आपको बिना किसी नुकसान अपना असर दिखाएंगे।

1- गुनगुना पानी और अजवाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपमें से कई लोगों को इस घरेलू नुस्खे के बारे में पता हो सकता है। भारतीय घरों में माएं अपनी बेटियों को पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए गुनगुना पानी और अजवाइन का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। यह उपाय काफी असरदार भी होता है। इससे मिनटों में पेट दर्द से आराम मिल जाता है। इसके लिए गुनगुने पानी के साथ थोड़ी सी अजवाइन और काले नमक का सेवन करें।

2- शहद और अदरक

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए यह भी एक असरदार उपाय है। जब भी आपको पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, क्रैम्प और ब्लोटिंग का अनुभव हो तो इसका सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आपको 1 छोटी चम्मच शहद और 1 छोटी चम्मच अदरक के रस को मिलाकर इसका सेवन करना है। इससे दर्द कुछ ही मिनट में बंद हो जाएगा।

3- हॉट वॉटर बैग से सिंकाई

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पीरियड्स के दौरान सिंकाई से भी काफी ज्यादा आराम महसूस होता है। ये एक ऐसा उपाय है, जो अपना असर बिना किसी नुकसान के दिखाता है। इसके लिए बस आपको गर्म पानी की थैली या हॉट वॉटर बैग को पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से पर रखना है। इससे दर्द कम हो जाएगा।

4- हल्दी का दूध

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हर महीने होने वाले पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी दूध पी सकती हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है, जिससे पेट दर्द में आराम मिलता है। पीरियड्स टाइम पर न आने पर भी इस उपाय को आजमाया जा सकता है।

नोट- अगर आपको ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे से आराम महसूस नहीं होता है और दर्द असहनीय होता जा रहा है तो डॉक्टर से परामर्श करें। बिना सलाह पेन किलर का सेवन करने से बचें।

Tags:    

Similar News