मर्दों की टेंशन दूर करता है 3 करोड़ का ये सांप, जानिए कहां पाया जाता है

पुलिस ने एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान जय प्रकाश शर्मा के तौर पर हुई है, जो रोहिणी सेक्टर-16 का रहने वाला है।

Update: 2019-12-07 12:15 GMT

नई दिल्ली: पुलिस ने एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान जय प्रकाश शर्मा के तौर पर हुई है, जो रोहिणी सेक्टर-16 का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 'सैंड बोआ' सांप बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस 'सैंड बोआ' सांप की डील शिवा मार्केट बस स्टैंड के पास होने की सूचना मिली। इसके आधार पर आरोपी को बस स्टॉप के करीब से गिरफ्तार कर लिया। इस सांप का इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने, नशीली चीजों, महंगे परफ्यूम बनाने और कैंसर के इलाज में भी विदेशों में किया जाता है। इस सांप की कीमत विदेशी मार्केट में तीन करोड़ से भी ज्यादा बताई गई है।

यह भी पढ़ें...सिर्फ 3 रुपया का खर्च, नहीं होगा साइबर क्राइम, यहां जानिए क्या है ये खास स्कीम

यह सांप बालू के नीचे छिप कर रहता है जिसकी वजह से इसका नाम सैंड बोआ पड़ा है। अनाकोंडा की तरह उसकी आंखें उसके सिर पर होती हैं। वह बालू में इस तरह छिप जाता है कि उसका सिर्फ सिर बालू के बाहर नजर आता है। इस तरह जैसे ही शिकार करीब आता है, यह उस पर हमला कर देता है।

यह भी पढ़ें...कब चमकेगा भाग्य, उम्र की सीमा कितनी है हाथ की इन रेखाओं से जानिए खुद

इस सांप की अलग-अलग प्रजाति अलग क्षेत्रों में पाई जाती है। एक प्रजाति उत्तरी अमेरिका में मुख्य रूप से प्रशांत महासागर के तट पर पाई जाती है। एक प्रजाति यूरोपी, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्से में पाई जाती है। एक प्रजाति मुख्य रूप से अफ्रीका और भारत में पाई जाती है।

यह भी पढ़ें...अगर है हाई कोलेस्ट्रॉल तो तुरंत कराएं इलाज, बच सकते हैं हार्ट डिज़ीज से

इस सांप का इस्तेमाल कैंसर के इलाज और सेक्स पावर बढ़ाने में होता है। माना जाता है कि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी लिंग में उत्तेजना पैदा न होने की समस्या को दूर करने में भी यह काफी कारगर है। इसके अलावा दवा और जोड़ों के दर्द की दवा बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

मलयेशिया में इससे जुड़ा एक अंधविश्वास है। लोग मानते हैं कि लाल बोआ किसी इंसान की किस्मत चमका देता है। इसके स्किन का इस्तेमाल कॉस्मेटिक्स और पर्स, हैंडबैग एवं जैकेट बनाने में भी किया जाता है।

Tags:    

Similar News