Himachal CM Oath Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल-प्रियंका सहित कई बड़े नेता मौजूद

Himachal CM Oath Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू (​Sukhwinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Written By :  aman
Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-11 09:00 GMT

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ (Pic: Social Media)

Himachal CM Oath Ceremony Live: सुखविंदर सिंह सुक्खू (​Sukhwinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार राज्य को उपमुख्यमंत्री मिला है।  मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

इससे पहले, शनिवार शाम राजधानी शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) भी थे। मीटिंग में पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक (Congress Legislature Party Meeting) में लंबी चर्चा के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हुआ।   

Live Updates
2022-12-11 08:58 GMT

Himachal CM Oath Ceremony Live: हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे।  पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का रथ रोक दिया है।

2022-12-11 08:53 GMT

Himachal CM Oath Ceremony Live: सुखविंदर सिंह सुक्‍खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पहुंची। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो वादा किया है, उसे हम जल्‍द से जल्‍द लागू करेंगे।



2022-12-11 08:49 GMT

Himachal CM Oath Ceremony Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू और उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्‍खू और मुकेश अग्निहोत्री को बधाइयां। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।


2022-12-11 08:33 GMT

Himachal CM Oath Ceremony Live: मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार हिमाचल प्रदेश को उपमुख्यमंत्री मिला है।



2022-12-11 08:16 GMT

Sukhwinder Sukhu Oath Ceremony Live: सुखविंदर सिंह सुक्खू रिज मैदान में मंच पर पहुंचे। डिप्टी-सीएम की शपथ लेने मुकेश अग्निहोत्री भी मंच पर पहुंचे। 

2022-12-11 07:53 GMT

Sukhwinder Sukhu Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी शिमला के संजौली हेलीपैड पर पहुंची। यहां सुक्खू ने उनकी अगवानी की।  उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा एक सेवादार है और वह लोगों की सेवा करता रहेगा। 



2022-12-11 07:44 GMT

Sukhwinder Sukhu Oath Ceremony Live: कांग्रेस ने चुनाव में वीरभद्र सिंह की तस्वीर का खूब इस्तेमाल किया, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर लगाए गए सरकारी होर्डिंग में वीरभद्र को जगह नहीं दी गई है। इस होर्डिंग में कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय सचिवों की तस्वीर है, लेकिन छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जगह नहीं मिली है। कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।



2022-12-11 07:11 GMT

Sukhwinder Sukhu Oath Ceremony Live: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंचे। 



2022-12-11 05:11 GMT

हिमाचल प्रदेश: सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। 

2022-12-11 04:09 GMT

हिमाचल प्रदेश: आज 1.30 बजे शिमला के रिज मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Tags:    

Similar News