Aaj Ka Itihas 14 June 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस और अमेरिका का झंडा दिवस
Aaj Ka Itihas 14 June 2023: इतिहास के पन्नों में 14 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 14 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।;
Aaj Ka Itihas 14 June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 14 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 14 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 14 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 14 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो आइए जानते हैं कि 14 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं
14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ( Important events of June 14)
1634 - रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर स्ताक्षर हुए।
1658 - ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
1775 - अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
1777 - अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
1900 - हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
1901 - पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1907 - नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
1917 - इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला हुआ उसमे पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
1922 - अमेरिकी राष्ट्रपति वारेन जी. हार्डिंग ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
1934 - ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात हुई।
1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
1940- नाजियों ने विजित देश पोलैंड में यातना शिविर खोला।
1947 - कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
1949 - वियतनाम राष्ट्र का गठन हुआ।
1958- डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
1962 - पेरिस में यूरोपीयन अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई।
1980 - अर्जेंटीना के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के समक्ष फोकलैंड द्वीप में आत्मसमर्पण कियाकर दिया।
1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति चुने गयें।
2001- जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
2001 - चीन, रूस, कजाकिस्तान, किरगीस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ने संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बनाया।
2004 - पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।
2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
2007- चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
2008 - केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का
पता चला।
2008 - नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
2012 - विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।
14 जून को जन्मे व्यक्ति (14 June Famous Birthdays)
1595 - सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ।
1880 - वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म हुआ।
1905 - प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हीराभाई बादोडेकर का जन्म हुआ।
1909 - केरल के महान नेता ईएमएस नंबूदिरीपाद का जन्म हुआ।
1920 - भारतीय अभिनेता भारतीय भूषण का जन्म हुआ।
1922- भारतीय फ़िल्म निर्देशक,फ़िल्म निर्माता तथा पटकथा लेखक के. आसिफ़ का जन्म 14 जून उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था।
1928 - क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभानेवाले महान क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ।
1955 - टॉक शो से लेकर फिल्मों में काम करने वाली किरण खेर का जन्म हुआ।
1960 - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार शेखर सुमन का जन्म हुआ।
1967 - आदित्य बिड़ला समूह के भारतीय उद्योगपति और अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म हुआ।
1968- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक और अध्यक्ष राज ठाकरे का जन्म हुआ।
1968 - पंजाबी गायक सरबजीत चीमा का जन्म हुआ।
1969 - 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म हुआ।
1977 - दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ।
14 जून को हुए निधन ( 14 June Famous Deaths)
1920 - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन हुआ।
1961 - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का निधन 14 जून हुआ था।
2007 - कुर्त वॉल्डहाइम का निधन हुआ वो संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
2010 - काल्पनिक और गैर कथा के भारतीय लेखक मनोहर मालगोनकर का निधन हुआ।
2011 - रुद्रवीणा वादक असद अली ख़ाँ का निधन हुआ।
14 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 14 June)
विश्व रक्तदान दिवस
झंडा दिवस (अमेरिका)