Aaj Ka Itihas 4 April: आज ही के दिन 1979 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को दी गयी थी फ़ाँसी

Aaj Ka Itihas 4 April 2023: उल्लेखनीय है कि 4 अप्रैल को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 4 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

Update:2023-04-04 11:45 IST
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 4 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 4 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 4 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 4अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 4 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 4 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 4 अप्रैल को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 4 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 4 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1905 - कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी।
1949 - उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1979 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी।
1994 - तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 - क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2001 - चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
2004 - भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2006 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
2008 - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया। पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2010 - माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।

4 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1889 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार का जन्म हुआ।
1905 - नृपेन चक्रबर्ती - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।
1908 - बेगम ऐज़ाज़ रसूल - भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य का जन्म हुआ।
1933 - बापू नादकर्णी - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म हुआ।
1949 - परवीन बॉबी - भारतीय अभिनेत्री का जन्म हुआ।
1969 - पल्लवी जोशी - भारतीय फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री का जन्म हुआ।
1972 - लीसा रे - भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल का जन्म हुआ।
1976 - सिमरन - भारतीय अभिनेत्री का जन्म हुआ।

4 अप्रैल को हुए निधन

2021 - शशिकला - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक का निधन हुआ।
2019 - वेदवती वैदिक - प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार का निधन हुआ।
1995 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद का निधन हुआ।
1987 - अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन - हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार का निधन हुआ।
1924 - गंगाधर मेहरे - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News