Aaj Ka Itihas 6 October 2023: आज ही के दिन 1862 में भारतीय दंड संहिता कानून हुआ था पारित जो एक जनवरी से लागू हुआ

Aaj Ka Itihas 6 October 2023 Today History: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-10-06 00:15 GMT

Aaj Ka Itihas 26 November (Image credit : social media)

Aaj Ka Itihas 6 October 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 6 अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 6 अक्टूबरके दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 6 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 6 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 6 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

6 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events 6 October)

1499 - फ्रांस के राजा लुईस ने आज ही के दिन मिलान पर कब्जा किया।

1582 - ग्रेगरी के पंचांग के लागू होने के कारण आज ही के दिन पोलैंड, स्पेन, इटली तथा पुर्तगाल में यह दिन रद्द किया गया। यानि इस साल ऐसा कोई दिन नहीं आया।

1679 - मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह नेकसियर का जन्म हुआ।

1683 - 13 जर्मन परिवार आज ही के दिन जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।

1723 - बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम, में फिलाडेल्फिया पहुंचे।

1762 - ब्रिटिश सैनिकों ने आज ही के दिन फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।

1862 - भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।

1919 - तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।

1927 - डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।

1939 - पोलैंड की निर्णायक हार हुई।

1957 - सोवियत संघ ने नोवाया त्रेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1972- मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत हो गई।

1973 - इसरायल के ऊपर मिस्र और सीरिया के फ़ौजों ने आज ही के दिन दो तरफा हमला शुरू कर दिया था।

1980 - गुयाना ने आज ही के दिन संविधान को अंगीकार किया।

1981 - मिह्म के राष्ट्रपति अनवर सादत की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी।

1983 - पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

1987 - फिजी आज ही के दिन एक गणराज्य घोषित हुआ।

1995 - यूनेस्को ने वर्ष संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा आज ही के दिन 1994 में की।

1995 - दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।

1999 - संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।

2000 - इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू, यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।

2002 - नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।

2004 - इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव आज ही के दिन अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।

2006 - संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।

2007 - परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए। कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।

2007 - राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के 9वें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोसले का निधन हुआ।

2008 - वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला आज ही के दिन किया।

6 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 6 October)

1893 - गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाथ साहा का जन्म हुआ।

1922 - मथुरा के प्रसिद्ध संत कृपालु महाराज का जन्म हुआ, जिन्होंने विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाया था।

1935 - भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी घोष का बंगाल में जन्म हुआ।

1946 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का जन्म हुआ।

1963 - पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी ग्रैंड ओल्ड मैन बाबा खड़क सिंह का जन्म हुआ।

6 अक्टूबर को हुए निधन (Died on 6 October)

1661 - सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का निधन हुआ।

1858 - क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ।

1974 - महान स्वतंत्रता सेनानी, बैरिस्टर, नेता, राष्ट्रवादी और लोकसभा सदस्य वेंगालिल कृष्ण मेनन का निधन हुआ।

1979 - मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का निधन हुआ।

1986 - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का निधन हुआ।

2007 - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का निधन हुआ।

2009 - राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का निधन हुआ।

2012 - प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन हुआ।

2014 - अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News