Aaj Ka Mausam 17 May 2023: अगले 2 घंटों में होगी बारिश, यूपी के इन शहरों में झमाझम बारिश, आईएमडी का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 17 May 2023: गर्मी का तेवर तल्ख होने के बाद लोग मानसून का इंतजार करने लगे हैं। वैसे मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून थोड़ा विलंब से दस्तक देगा।

Update: 2023-05-17 08:43 GMT
Aaj Ka Mausam 17 May 2023 (photo: social media )

Aaj Ka Mausam 17 May 2023: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल होने लगे हैं। अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का तेवर तल्ख होने के बाद लोग मानसून का इंतजार करने लगे हैं। वैसे मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून थोड़ा विलंब से दस्तक देगा।

मौसम विभाग की ओर से लगाए गए पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार मानसून की एंट्री चार जून को हो सकती है। दिल्ली में मंगलवार को आंधी के बाद आज भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात,हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद (यूपी) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नार्थ ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट

नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कई दिनों से बारिश का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 मई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है।

राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। वैसे इस बूंदाबांदी के बावजूद राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों के दौरान राजधानी के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम का अलग अलग मिजाज दिख रहा है। मई के शुरुआत में राजधानी में कई दिनों तक बारिश का दौर चला था और अब पिछले कई दिनों से भीषण करने के साथ धूल भरी आंधी का दौर दिख रहा है। मंगलवार को सुबह भी दिल्ली नाते जो धूल भरी आंधी आई हालत यह हो गई कि सुबह के समय दृश्यता घटकर 1000 मीटर रह गई थी।

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली 22 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 18 मई को राजधानी में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इन इलाकों में भी बारिश होने की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।

पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है।

Tags:    

Similar News