Amit Shah in Durg: 'सोनिया-मनमोहन ने 12 लाख Cr. का घोटाला किया, बघेल भी वही कर रहे'...दुर्ग में गरजे अमित शाह

Chhattisgarh Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को लेकर कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को 'बीमारू' राज्य से बाहर निकाला। अमित शाह ने 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान भी किया।

Update: 2023-06-22 11:56 GMT
अमित शाह (Social Media)

Chhattisgarh Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार (22 जून) को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। यहां उन्होंने तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार और प्रदेश की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार पर जमकर निशाना साधा। UPA सरकार से तुलना करते हुए दोनों को 'घोटालों की सरकार' बताया। इस जनसभा के साथ अमित शाह (Amit Shah) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। दुर्ग की रैली (Amit Shah Durg Rally) में उन्होंने कहा, '2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनानी है।'

अमित शाह ने अपने संबोधन में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, 'इस दौरान 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। वहीं, 9 साल में मौजूदा मोदी जी की सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा, यही हाल छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार का है। वो भी यहां वही कर रहे हैं, जो केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार ने किया था।'

'2024 में राहुल 'बाबा' और नरेंद्र मोदी में कौन बनेगा प्रधानमंत्री?

भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा, 'उन्होंने छत्तीसगढ़ को 'बीमारू' राज्य से बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की। शाह ने ये भी आह्वान किया कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानी है। संबोधन में उन्होंने आगे कहा, '2024 में राहुल 'बाबा' और नरेंद्र मोदी में कौन प्रधानमंत्री बनेगा...मोदी बनेंगे। आज भी अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम चल रहा है। दुनिया उन्हें गौर से सुन रही है।'

मोदी सरकार ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा

अमित शाह के निशाने पर कांग्रेस सरकार रही। उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के दौर की याद दिलाई। कहा, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में करप्शन चरम पर था। उन्होंने तुलनात्मक नजरिए हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादी का सफाया किया। अमित शाह बोले, कांग्रेस ने अपनी गोद में अनुच्छेद- 370 को बैठाए रखा था। कांग्रेस के शासनकाल में आतंकी घटनाएं होती थी। अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस अटका रही थी।'

सभा में 'जय श्रीराम' का उद्घोष

अमित शाह की जनसभा दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में हुई। केंद्रीय गृहमंत्री ने 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि, 'ये प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। उनके वन गमन का मार्ग भी है। प्रभु राम को नमन करता हूं। शाह ने भाइयों और बहनों के साथ युवाओं के लिए 'मेरे जिगर के टुकड़ों' का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें आप लोगों ने दी थी। 2019 में भी 11 सीटें देने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया। आगे भी आशीर्वाद बनाए रखियेगा।

Tags:    

Similar News