भारतीय सेना का तगड़ा जवाब: सालों याद रखेगा पाकिस्तान, तोड़ा था सीजफायर

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे हैं। पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया है।

Update: 2020-10-05 17:39 GMT
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे हैं।

जम्मू: पाकिस्तान भारत के खिलाफ लगातार साजिश कर रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए लगातार बिना किसी वजह से सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। अब पाकिस्तानी की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे हैं। पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

रक्षा प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान ने शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे हैं। पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। प्रवक्ता ने बताया भारतीय सेना ने भी मुहतोड़ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस को कूट दो! केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल, कह दी इतनी बड़ी बात

पाकिस्तान साजिश के तहत बिना किसी उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इससे पहले भी एक अक्टूबर को भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की गई थी जिसमें हवलदार कुलदीप सिंह और राइफलमैन शुभम शर्मा शहीद हो गए थे।

पम्पोर में आतंकियों ने सुरक्षबलों को बनाया निशाना

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पम्पोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया था। पम्पोर में बाईपास पर आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(CRPF) को निशाना बनाया। इस बड़े आतंकी हमले में 2 सुरक्षाबल शहीद हो गए हैं और पांच गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें...हजारों सैनिकों की मौत! इन दो देशों में भयानक युद्ध, अब तबाही की चेतावनी

घाटी में बीते कई दिनों से भारतीय सेना पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकी मौका मिलते ही सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें...रेल का सफर होगा महंगा! इतने प्रतिशत बढ़ेगा किराया, रेलवे लेने जा रहा ये फैसला

बता दें घटना के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों को ढूढ़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शहीद हुए जवान सीआरपीएफ के 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News