भाजपा के लिए प्रचार करेंगे अरविंद केरजरीवाल! 'जनता की अदालत' में रखी यह शर्त

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी 22 राज्यों में फ्री बिजली देने की घोषणा करते हैं तो वह BJP के लिए प्रचार करेंगे।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-06 15:22 IST

Arvind Kejriwal (Pic: Social Media)

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजापा की कार्यप्रणालियों और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट है। यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले सात साल से यूपी में भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल है। इसके साथ ही उन्होंन भाजपा को प्रचार करने का ऑफर दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अगर प्रधानमंत्री NDA शासित 22 राज्यों में बीजली मुफ्त करने की घोषणा कर देते हैं तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा। 

पीएम मोदी पर जमकर हमला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने भाषण में भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने पीएम मोदी के पिछले 10 सालों के कामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पीछले दस सालों में कोई काम नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के रिटायरमेंट पर भी सवाल उठाया। केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी जल्द ही 75 की उम्र पार कर जाएंगे। इसलिए उन्हें कुछ काम करके ही जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि अगर पीएम मोदी एनडीए शासित 22 राज्यों में फ्री बिजली देने का ऐलान करते हैं तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा।

डबल इंजन मतलब डबल भ्रष्टाचार

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत को संबोधित करते हुए उन्होंने डबल इंजन की सरकार को भी घेरा। केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब डबल भ्रष्टाचार। डबल इंजन की सरकार ने लोगों को डबल महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दिया है। हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने एक्जिट पोल देखा। अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर में डबल इंजन की सरकारें खत्म हो रही हैं। साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र में भी यही होगा। लोग डंबल इंजन का मतलब समझ चके हैं।

मार्शल बहाली का उठाया मुद्दा

केजरीवाल ने बस मार्शल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इन दिनों जमकर अपराध हो रहे हैं। दिल्ली की सुरक्षा तहस-नहस हो गई है। सुरक्षा के लिए मैंने बसों में मार्शल लगाए थे। मगर भाजपा वालों ने उन्हें भी हटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा से दिल्ली की सुरक्षा नहीं संभाली जा रही है। मैंने जो सुरक्षा व्यवस्था की थी उसे तो रहने देते। कल एलजी हाउस में नोट पारित करने गए आप और भाजपा के विधायकों का भी उन्होंने जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि मैंने देखा कि सौरभ भारद्वाज बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता के पैरों में इसलिए गिर गए ताकि बस मार्शल बहाल किया जा सके।

दिल्ली को एलजी से चाहिए मुक्ति

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को एलजी से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़कों की मरम्मत शुरु हो गई है। लोगों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवाइयां मिलनी चाहिए। साथ ही फ्री बिजली भी चाहिए। अगर दिल्ली की जनता को सब चाहिए तो एलजी कौन होता है उसे बंद करवाने वाला? उन्होंने कहा कि दिल्ली को एलजी राज से मुक्ति दिला कर रहेंगे। 

Tags:    

Similar News