पोलैंड में भारतीय छात्र पर हमला, सुषमा स्वराज ने भारतीय राजदूत से मांगी रिपोर्ट

Update: 2017-03-31 20:04 GMT

नई दिल्ली: पोलैंड में एक भारतीय स्टूडेंट पर कथित तौर पर हमले की खबर है। पोलैंड में भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र सुरक्षित है और वो जिंदा है। अजय ने बताया है कि मामूली चोट के बाद पीड़ित छात्र का इलाज किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें ...नोएडा: छात्र की मौत के बाद नाइजीरियन पर हमले, सुषमा स्वराज ने UP सरकार से मांगी रिपोर्ट

जानकारी के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय हरकत में आया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अजय बिसारिया से घटना पर बात की। भारतीय विदेश मंत्री के सवाल का जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि बुधवार को पोज़न की एक ट्राम में छात्र पर हमला हुआ था। भगवान का शुक्र है कि हमले में वो बच गए हैं। हम मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।' हालांकि इस मामले की जानकारी सुषमा को ट्विटर के जरिए मिली थी, जिसमें युवक की मौत की सूचना थी।

ये भी पढ़ें ...लंदन हमला: सुषमा ने जारी किए फोन नंबर, कहा- किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं



क्या है मामला?

पोलैंड के पोज्नान शहर में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने 21 वर्षीय भारतीय युवक पर हमला बोल दिया। वह अपने एक दोस्त के साथ एक अन्य साथी के घर जा रहा था। हमलावरों ने बाजार में उसे पीटा और धक्का दिया। जिसके चलते उसका सिर पास की एक दुकान से टकराया और खून बहने लगा। युवक ने मदद के लिए गुहार भी लगाई लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।

ये भी पढ़ें ...PAK में फंसी बेटी को बचाने के लिए पिता ने मांगी सुषमा स्वराज से मदद, पासपोर्ट रिन्यू कर भारत लाने का आदेश

नहीं हो पाया कारणों का खुलासा

यही नहीं युवक की मदद के लिए पहुंची पुलिस को भी इस पूरे मामले को समझने में करीब 24 घंटे लग गए। भारतीय युवक अंग्रेजी और हिंदी भाषा जानता था। जबकि पुलिस कर्मी सिर्फ पोलिश भाषा समझते थे। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Tags:    

Similar News