बाढ़ पीड़ितों के अकाउंट में सीधे भेजे जा रहे इतने हजार रुपए

बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाकर रखी है। इस बीच प्रदेश की नीतीश सरकार ने मदद का ऐलान किया है। राज्य सरकार हर बाढ़ पीड़ित परिवार को छह हजार की मदद करेगी। ये मदद सीधे उनके खाते में जाएगी। इसके लिए उनको बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Update: 2019-07-19 12:51 GMT

पटना: बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाकर रखी है। इस बीच प्रदेश की नीतीश सरकार ने मदद का ऐलान किया है। राज्य सरकार हर बाढ़ पीड़ित परिवार को छह हजार की मदद करेगी। ये मदद सीधे उनके खाते में जाएगी। इसके लिए उनको बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें...12 युवकों ने युवती के साथ होटल में किया गैंगरेप, लोगों ने दौड़ाकर पीटा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इसकी शुरुआत की। पहले चरण में 302329 सत्यापित परिवारों को 1,81,39,74,000 रुपये उनके बैंख खाते में भेज दिए गए हैं। ये राशि उन्हें 48 घंटे के भीतर मिल जाएगी। लाभार्थियों के खाते में राशि भेजने के बाद उन्हें मैसेज के जरिए भी सूचित किया जा रहा है। बचे हुए प्रभावित परिवारों के सत्यापन का काम पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...लखनऊ: प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, देखें फोटो

इसके तहत सरकार ने मुजफ्फरपुर में 6855, अररिया में 42441, दरभंगा में 67028, किशनगंज में 3724, मधुबनी में 35222, पूर्वी चंपारण 31190, पूर्णिया में 20738, सहरसा में 4967, शिवहर में 8861, सीतामढ़ी में 77457 और सुपौल में 3846 प्रभावित परिवारों का सत्यापन किया है और सहायता राशि भेजी गई।

यह भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट से बोली सरकार, दुनिया में शरणार्थियों की राजधानी नहीं बन सकता भारत

55 लाख की आबादी बाढ़ प्रभावित

बता दें कि 12 जिले के 97 प्रखंड के 921 पंचायत बाढ़ प्रभावित है और बाढ़ की चपेट में लगभग 55.40 लाख की आबादी है। इनमें से एक लाख 13 हजार 721 लोगों ने 130 राहत शिविरों में शरण ले रखी है।

Tags:    

Similar News