Anand Krishna: 40,000 की प्रॉपर्टी छोड़ने वाला बिजनेसमैन, भगवान बुद्ध का नया अवतार है क्या ?

Anand Krishna: सिरिपान्यो के पिता आनंद कृष्णन की कुल संपत्ति 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है। एके के नाम से जाने जाने वाले आनंद कृष्ण फोन कंपनी "एयरसेल" के मालिक भी थे। एयरसेल कभी आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को स्पांसर करती थी।

Update: 2023-07-11 01:08 GMT
Anand Krishna (Photo-Social Media)

Anand Krishna: सांसारिक और भौतिक सुख सुविधा पाने के लिए इंसान क्या क्या नहीं करता। उसी तरह आध्यात्मिक शांति और ईश्वर की खोज में भी इंसान क्या क्या नहीं करता। ऐसे ही एक शख्स हैं वेन अज़ान सिरिपान्यो जो अरबपति पिता के उत्तराधिकारी थे लेकिन उन्होंने गौतम बुद्ध का अनुसरण करने का निर्णय लिया और सब कुछ ठुकरा कर बौद्ध भिक्षु बन गए। वे अब थाईलैंड में रहते हैं।

40 हजार करोड़ का साम्राज्य

सिरिपान्यो के पिता आनंद कृष्णन की कुल संपत्ति 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है। एके के नाम से जाने जाने वाले आनंद कृष्ण फोन कंपनी "एयरसेल" के मालिक भी थे। एयरसेल कभी आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को स्पांसर करती थी।

टाइकून पुत्र

तमिल मूल के मलेशियाई बिजनेस टाइकून आनंद कृष्ण के साम्राज्य में टेलीकॉम, मीडिया, तेल, गैस, रियल एस्टेट और सैटेलाइट तक शामिल हैं। उनकी कम से कम 9 कंपनियों में हिस्सेदारी है। उन्हें मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक गिना जाता है। आनंद कृष्णन स्वयं भी एक बौद्ध हैं।

जिंदगी इत्तेफाक है

सिरिपैन्यो के भिक्षु बनने की कहानी भी एक इत्तेफाक है। हुआ ये कि सिरिपैन्यो अपनी थाई मां के परिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए थाईलैंड गए थे। उसी दौरान 18 वर्षीय सिरीपान्यो ने मनोरंजन के लिए अस्थायी रूप से एक रिट्रीट में रहने का फैसला किया। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाज़ा नहीं था कि यह अनुभव जीवन का एक स्थायी तरीका बन जाएगा। बीस से अधिक वर्षों के बाद, वह अब एक वन भिक्षु हैं और थाईलैंड-म्यांमार सीमा पर स्थित दताओ दम मठ के मठाधीश हैं।सिरीपान्यो का पालन-पोषण ब्रिटेन में उनकी 2 बहनों के साथ हुआ था और वह 8 भाषाएं बोल सकते हैं। बताया जाता है कि उनकी मां थाई राजवंश से ताल्लुक रखती हैं।

सांसारिक लिंक भी बरकरार

चूँकि बौद्ध धर्म के उपदेशों में से एक पारिवारिक प्रेम भी है, सो सिरीपान्यो समय समय पर अपने पिता से मिलने के लिए समय निकालते है, और इसके लिए उन्हें अस्थायी रूप से अपनी पुरानी जीवनशैली में लौटने की आवश्यकता होती है। एक बार उन्हें इटली में कृष्णन से मिलने के लिए एक निजी जेट पर यात्रा करते हुए देखा गया था। दूसरी बार, उन्होंने पेनांग हिल में एक आध्यात्मिक रिट्रीट में भाग लिया, जिसे बाद में उनके पिता ने अपने बेटे की सुविधा के लिए खरीद लिया था।

Tags:    

Similar News