बर्ड फ्लू से तबाही: देश में फैला 49 बार, 80 लाख से ज्यादा पक्षियों की वायरस से मौत

देश में बीते नौ सालों में अब तक 49 बार अलग-अलग राज्यों में बर्ड फ्लू फैल चुका है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि राजस्थान में यह खतरनाक वायरस पहली बार फैला है। इसकी वजह से राजस्थान में अब तक 522 पक्षियों की जान जा चुकी है।

Update: 2021-01-05 15:53 GMT
देश में 25 दिसंबर को पहली बार झालावाड़ में कौओं के मरने की सूचना मिली थी। 27 दिसंबर को मरने के कारणों को जांचने के लिए भोपाल लैब में सैम्पल भेजे गए थे।

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश में बर्ड फ्लू फैलने लगा है। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केरल में अब सैकड़ों पक्षियों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों की सरकारों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कदम उठा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई हैं तो वहीं केरल में राजकीय आपदा घोषित कर दी गई है। बता दें कि देश में 25 दिसंबर को पहली बार राजस्थान झालावाड़ में कौओं के मरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 27 दिसंबर को मरने के कारणों को जांचने के लिए भोपाल लैब में सैम्पल भेजे गए थे। इसके बाद जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी।

राजस्थान में पहली बार फैला बर्ड फ्लू

देश में बीते नौ सालों में अब तक 49 बार अलग-अलग राज्यों में बर्ड फ्लू फैल चुका है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि राजस्थान में यह खतरनाक वायरस पहली बार फैला है। इसकी वजह से राजस्थान में अब तक 522 पक्षियों की जान जा चुकी है। प्रदेश में 250 कौओं की और कबूतर, कोयल, बत्तख, किंगफिशर और मेगपाई आदि पक्षियों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें... ट्रेन का किराया महंगा? रेलवे ने किया ये एलान, यात्रियों के लिए जरुरी खबर

भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला साल 2006 में सामने आया था। इसके बाद अब तक देश में 49 बार यह खौफनाक वायरस फैल चुका है। इस बीमारी की वजह से अलग-अलग राज्यों में कुल 80 लाख से ज्यादा पक्षियों की मौत हो हुई है। केंद्र सरकार ने इस बीमारी की रोकथाम के लिए कई कदम उठा चुकी है।

ये भी पढ़ें... बजट सत्र पर एलान: 29 जनवरी से शुरुआत, 1 फरवरी को आएगा आम बजट

सरकार ने किया 2017 में देश को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित

देश में पहली बार 2006 में महाराष्ट्र के 28 स्थानों और गुजरात में एक स्थान पर बर्ड फ्लू फैला था। इस दौरान करीब 10 लाख पक्षियों को मारा गया था। अक्टूबर 2016 और फरवरी 2017 में देश के नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे। इसके बाद 6 जून 2017 में भारत ने देश को बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएन्जा एच5एन8 और एच5एन1) से मुक्त घोषित कर दिया गया था। लेकिन तीन साल के बाद देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दे ही है।

ये भी पढ़ें... सीरम और बायोटेक के बीच विवाद खत्म, जारी किया बयान, कहा- साथ करेंगे काम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News