मोदी सरकार का बड़ा एलान: एक जिले को छोड़ कर पूरे देश में 10वी के एग्जाम रद्द

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी गयीं हैं। वहीं दिल्ली के नार्थ ईस्ट में स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी हुई परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Update: 2020-05-05 15:02 GMT
CBSE Result 2017: इति सिंह बनीं City Topper, तीन लड़कियों को मिले 98.2% अंक

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पूरे देश में CBSE की 10 वी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। हालाँकि सिर्फ एक जिले में परीक्षा होनी है। बता दें कि जिस एक मात्र जिले में एग्जाम होने मानव संसाधन विकास मंत्री ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी।

पूरे देश में सीबीएसई की 10वी की परीक्षा नहीं होगी

मानव संसाधन विकास मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी गयीं हैं। वहीं दिल्ली के नार्थ ईस्ट में स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी हुई परीक्षा आयोजित की जायेगी। बाकी कहीं भी एग्जाम नहीं होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि परीक्षा आयोजित होने से पहले छात्रों को तैयारी के लिए दस दिन का वक्त दिया जाएगा।



ये भी पढ़ेंः हो गया एलान: इस दिन होंगी NEET और JEE Mains की परीक्षा

सीबीएसई सच‍िव अनुराग त्रिपाठी ने बताया

बता दें कि इसके पहले सीबीएसई सच‍िव अनुराग त्रिपाठी ने बताया था क़ि 10 वीं बोर्ड के एग्जाम में केवल 1-2 परीक्षाएं बची हुई हैं। इसे लेकर बोर्ड ने तैयारी की बात कही थी। उस समय कहा गया था कि बचे हुए एग्जाम के लिए एवरेज और अन्य फॉर्मूले से रिजल्ट दिए जाएंगे। इसकी परीक्षाएं नहीं हाेंगी। वहीं जो परीक्षाएं हो गयीं हैं, उनके मूल्यांकन का 70% काम भी बचा हुआ है। लॉकडाउन के कारण कई राज्यों में मूल्यांकन नहीं हो सका।

ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंट जामिया स्टूडेंट का सच, दिल्ली हिंसा भड़काने का आरोप

वहीं नार्थ ईस्ट दिल्ली में होने वाली परीक्षा को लेकर छात्रों में कन्फ्यूजन है कि क्या उन्हें दोबारा वहीं परीक्षा देनी होंगी, जो वो पहले ही दे चुके हैं। हालंकि मानव संशाधन मंत्री ने स्पष्ट किया कि सिर्फ बची हुई परीक्षाएं ही संचालित होंगी। जल्द ही सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर लिया जाएगा और तारीख का एलान कर दिया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News