COAS Manoj Pandey : थल सेना प्रमुख मनोज पांडे को मिला सेवा विस्तार, जानिये अब कब होंगे रिटायर

COAS Manoj Pandey : थल सेना प्रमुख मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले था, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-26 14:26 GMT

COAS Manoj Pandey : थल सेना प्रमुख मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले था, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 30 जून तक बढ़ा दिया है। बता दें कि सेना अध्यक्ष मनोज पांडे को बीते 30 अप्रैल 2022 को सीओएएस के रूप में नियुक्त किया गया था। वह सेना प्रमुख बनने से पहले उप प्रमुख थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की ओर रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि गया कि थल सेना प्रमुख मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उनके कार्यकाल को एक महीने तक बढ़ा दिया गया। अब वह 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने सेना नियमों के तहत उनके कार्यकाल को बढ़ाने का यह निर्णय लिया है। बता दें कि जनरल मनोज पांडे को दिसंबर - 1982 में सेना की इंजीनियर कोर में कमीशन मिला था। 

पीएम मोदी ने सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार करते हुउ कहा कि काम लटकाने और हम मारने में कांग्रेस को महारत हासिल है। कांग्रेस की सरकार में हमारी सेना के वीर जवानों को 'वन रैंक, वन पेंशन' तक नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान एनडीए सरकार में हुआ। जब मोदी आया तब सेना के जवानों के लिए 'वन रैंक, वन पेंशन' लागू हुई।

Tags:    

Similar News