दिल्ली से बड़ी खबर: इस हॉस्पिटल के 150 स्टाफ किए गए क्वारनटीन

दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ को क्वारनटीन किया गया है। बताया जा रहा है कि ये भी लोग दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे।

Update: 2020-04-13 07:06 GMT

नई दिल्ली: देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना के प्रसार को रोकने में लगी हुई हैं। इस बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ को क्वारनटीन किया गया है। बताया जा रहा है कि ये भी लोग दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। हॉस्पिटल के इन 150 स्टाफ में डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय शामिल हैम। इन सभी को क्वारनटीन के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सरकार ने दी इन 15 उद्योगों को शुरु करने की अनुमति, लेकिन जान लें नियम

ह्रदय रोग के इलाज के लिए भर्ती हुए दोनों मरीज

मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ जिन दो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे, वे हॉस्पिटल में ह्रदय रोग के इलाज के लिए भर्ती हुए थे। बाद में दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी खबर में आने के बाद ही इनके संपर्क में आए सभी स्टाफ की जांच शुरु कर दी गई है। क्वारनटीन किए गए सभी 150 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इस मामले में मैक्स अस्पताल की तरफ से बयान भी सामने आ गया है। इस बयान में कहा गया है कि कुल 39 लोगों को हॉस्पिटल के ही क्वारनटीन सेंटर में दाखिल किया गया है।

8,447 तक पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

बता दें कि देश में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। अब तक देश में कोरोना के मामलों की संख्या 8,447 तक पहुंच गई है। अब तक 273 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि 764 मरीज इस बीमारी से रिकवर होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: फिर सामने आई चीन की गंदी राजनीति, आरोपों के बाद इसके लिए हुआ राजी

बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। आज लॉकडाउन का 20वां दिन है। एक दिन बाद लॉकडाउन की अवधि खत्म हो जायेगी। हालांकि अब तक कोरोना के मामले लगातार बढ़े हैं, ऐसे में कई राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है।

इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोदी सरकार की ओर से संकेत मिल चुके हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने पहले से ही अपने यहां लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: योगी के इस शहर में, इस चीज ने तोड़ दिया लॉकडाउन, लोग हैं हैरान

Tags:    

Similar News