नहीं थम रहा खतरा: यहां लगाया गया लॉकडाउन, सरकार ने जारी किये निर्देश

संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए औरंगाबाद में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही यहां पर शनिवार और रविवार को पूरा लॉक डाउन रहेगा। इ

Update: 2021-03-11 05:42 GMT
कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में तेजी से फैलता ही जा रहा है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

मुंबई। कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में तेजी से फैलता ही जा रहा है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए औरंगाबाद में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही यहां पर शनिवार और रविवार को पूरा लॉक डाउन रहेगा। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल तक यह सीमित लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

ये भी पढ़ें... बंगालः CM ममता पर हमले को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे TMC नेता

मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना

बढ़ते महामारी के संकट से यहां हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में औरंगाबाद के नगर पालिका आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय ने शहर की पुलिस को निर्देश दिया है कि मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। इस बारे में निकाय के एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी।

इसके साथ ही नगर पालिका के दल चेहरा न ढकने वालों से लोगों से 500 रुपये जुर्माना वसूल कर रहे थे। जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नगर पालिका आयुक्त ने आदेश जारी कर शहर की पुलिस को निर्देश दिया कि मास्क न लगाने वालों से भी जुर्माना लिया जाए।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...मंगल पर सफेद बादल: दिखा इतना लंबा, ISRO के मंगलयान ने उठाया रहस्य से पर्दा

संक्रमण की गति काफी तेज

इन दिनों महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की गति काफी तेज हो गई है। इस साल एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई।

ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 54 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है। बीते साल आठ अक्टूबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,395 मामले सामने आए थे।

ये भी पढ़ें...महाशिवरात्रि बदली मातम में, हिमाचल में बस गिरी खाई मे, 6 लोगों की मौत

Tags:    

Similar News