बढ़ेगा लॉकडाउन: अभी घर में ही बिताना होगा समय, इस बार इनमें मिलेगी छूट

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्पीड को कम करने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन का चौथा चरण (लॉकडाउन 4.0) चल रहा है। जिसकी अवधि 31 मई को खत्म होने वाली है।

Update: 2020-05-27 10:34 GMT
बढ़ेगा लॉकडाउन: अभी घर में ही बिताना होगा समय, इस बार इनमें मिलेगी छूट

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्पीड को कम करने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन का चौथा चरण (लॉकडाउन 4.0) चल रहा है। जिसकी अवधि 31 मई को खत्म होने वाली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार 31 मई के बाद भी दो हफ्ते के लिए और लॉकडाउन का विस्तार कर सकती है। यानि लॉकडाउन 5.0 का एलान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना योद्धाओं के लिए क्वारंटाइन की अनिवार्यता खत्म करने पर कोर्ट सख्त

लॉकडाउन 5.0 का स्वरूप होगा बिल्कुल अलग

हालांकि इस लॉकडाउन यानि लॉकडाउन 5.0 का स्वरूप अलग होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले के सभी चरणों की तुलना में पांचवे चरण में अधिक ढील दी जा सकती है। गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने अगले चरण को भावनात्मक रूप में लॉकडाउन एक्सटेंशन के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि इसमें ज्यादा फोकस उन 11 शहरों पर होगा, जहां पर देश को कोरोना वायरस के कुल 70 फीसदी मामले हैं।

ये हैं वो 11 शहर

इन 11 शहरों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता महानगरों के अलावा पुणे, ठाणे, जयपुर, सूरत और इंदौर जैसे शहर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री को सदमा: हादसे ने ले ली एक्ट्रेस की जान, जा रही थी अपने hometown

घटाए जा सकते हैं कंटेनमेंट जोन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 शहरों और नगर निकायों में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटाई जा सकती है। लॉकडाउन के चौथे चरण के एलान से पहले कंटेनमेंट जोन की संख्या 30 थी, जबकि इस बार ये कम हो सकती है। राज्य सरकारों को धार्मिक स्थानों को खोलने का फैसला करने की स्वतंत्रता दी जाएगी। हालांकि अभी सभी तरह के आयोजनों और पर्व मनाने पर पाबंदी होगी।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने की तड़प: प्रेमी ने किया ऐसा जुगाड़, जानकर हंसेंगे आप

देश में कोरोना मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस की मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में बुधवार तक संक्रमितों की संख्या 1 लाख 51 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 4337 पर पहुंच गई है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 54 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 97 नई मौतों के बाद मृतकों की संख्या 1792 हो गई है।

देश में 64 फीसदी मरीज हुए रिकवर

फिलहाल भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 42 प्रतिशत यानी करीब 64 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 3571 मरीज डिस्चार्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ ने मचाई तबाही: सामने आया ये खौफनाक मंजर, एक झटके में उजड़ गई जिंदगियां

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News