नागपुर: क्राइम रिपोर्टर की मां और 18 महीने की बेटी के शव गटर में मिले

Update: 2018-02-19 05:25 GMT
नागपुर: क्राइम रिपोर्टर की मां और 18 महीने की बेटी के शव गटर में मिले

नागपुर: एक क्राइम रिपोर्टर की लापता 58 वर्षीय मां और 18 महीने की बेटी के शव रविवार को मिले। बता दें, कि पत्रकार की मां उषा एस. कांबले अपनी पोती राशि के साथ शनिवार शाम से लापता थीं। एक पोर्टल में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत रविकांत कांबले ने बताया था, कि दोनों शनिवार शाम रिहायशी इलाके दिघोरी स्थित बाजार गई थीं, लेकिन घर लौटकर नहीं आईं।

काफी तलाश के बाद दोनों के अगवा होने का संदेह जताया गया था। रविवार को शहर के सिताबुल्दी इलाके में दोनों के शव मिले। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके बाद बोरे में भरकर शवों को गटर में फेंका गया।

पुलिस को संदेह है कि किसी पेशेवर या निजी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस दोहरी हत्या की वारदात में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर है, जो राज्य के गृह विभाग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं।

Tags:    

Similar News