चक्रवाती तूफान फानी 200 KM की रफ्तार से तूफान पुरी में देगा दस्तक,अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान फानी को लेकर पूरा देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Update: 2019-05-02 03:40 GMT

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान फानी को लेकर पूरा देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इनके साथ ही तीन केन्द्र शासित प्रदेशों अंडमान-निकोबार, पुडूचेरी एवं लक्ष्यद्वीप के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें.....फानी तूफ़ान: जानें क्यों आते है चक्रवाती तूफ़ान?

अभी तक अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है और हवाओँ की रफ्तार बढ़कर 180 -190 किमी प्रतिघंटे की होने की उम्मीद है। पुरी, गंजाम, जगत सिंहपुर, खुर्दा में समुद्री लहरों के सामान्य से लगभग 2 मीटर ज्यादा ऊपर उठने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें......PM मोदी ने तूफान ‘फानी’ के कारण अधिकारियों से एहतियाती कदम उठाने को कहा

इस दौरान हवा की गति 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे से 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है। इसे लेकर ओडिशा के कुछ हिस्सों में येलो और कुछ में रेल अलर्ट जारी किया गया है।चक्रवाती तूफान फानी के कारण रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है और दो ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। यह सभी ट्रेन कोलकाता के अलावा ओडिसा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों से गुजरती है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, पटना-एरनाकुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-रामेश्वरम एक्सप्रेस शामिल हैं।

सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गुरुवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News