विजयादशमी पर भारत को मिला राफेल, रक्षा मंत्री राजनाथ ने भरी उड़ान

भारतीय वायुसेना के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक है। भारत को पहला राफेल विमान मिल गया है। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल पर ओम लिखा।  

Update: 2023-07-23 17:42 GMT

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक है। भारत को पहला राफेल विमान मिल गया है। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की। राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक स्थित दसॉ एविएशन प्लांट में शस्त्र पूजा की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल पर ओम लिखा।

यह भी पढ़ें…मोदी सरकार की तारीफ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का मुस्लिमों पर बड़ा बयान

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल में उड़ा भरी। राफेल के फ्रांस से हिंदुस्तान आने में मई 2019 तक का समय लगेगा। इसके अलावा के साथ भारत और फ्रांस के बीच रक्षा डील को लेकर कई बड़े ऐलान भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत हो गई कंगाल! 1600 करोड़ से ज्यादा का घाटा

बता दें कि भारत में शस्त्र पूजा की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। राजपूत राजा दुश्मनों को रणभूमि में मात देने के लिए पहले अस्त्र-शस्त्र की पूजन करते रहे हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए भारतीय सेना में भी विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा की जाती है।

Tags:    

Similar News