Delhi Crime News: दिल्ली में सुबह-सुबह महिलाओं पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या के बाद दहल उठी राजधानी

Delhi Crime News: दिल्ली में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहला उठा है। इस घटना में दो महिलाओं के गोली लगने की खबर है, जिसमें दोनों महिलाओं की मौत हो गई है।

Update: 2023-06-18 02:23 GMT
Firing in Delhi (Photo - Social Media)

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी रविवार 18 जून को दिल्ली के आरके पुरम की अंबेडकर बस्ती में भीषण गोलीबारी हुई है। सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहला उठा है। इस घटना में दो महिलाओं के गोली लगने की खबर है, जिसमें दोनों की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है.

दो गुटों में हुए विवाद के बाद चली गोली

जानकारी के मुताबिक, घटना दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद घटी। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम में शनिवार रात को ही दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों के बीच जमकर बाताबाती हुई और फिर हाथापाई होने लगी। इसके बाद एक गैंग के लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसकी जद में वहां खड़ीं दो महिलाएं आ गईं।

वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ताबड़तोड़ गोली चलते हुए देखा जा सकता है। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच जाती है। खून से लथपथ दोनों महिलाओं को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी के बाद दोनों गुट के बदमाश फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल जाकर जख्मी महिलाओं से भी बयान लेगी। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा किसी के गिरफ्तार करने की खबर सामने नहीं आई है।

जाफराबाद में भी हुआ था गैंगवॉर

पुलिस की सख्ती के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों के कई गैंग सक्रिय हैं, जिनके बीच आपस में समय-समय पर टकराव होते रहता है। कई बार इनके बीच गैंगवॉर के कारण आम लोग भी शिकार बन जाते हैं। इससे पहले 5 जून की रात को जाफराबाद इलाके में गैंगवॉर की वजह से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस दौरान चार लोगों को गोली लग गई थी। इस वारदात के पीछे छेनू गैंग का नाम आया था। पुलिस के मुताबिक, जिन 4 लोगों को गोली लगी थी, उनमें से तीन का आपराधिक बैकग्राउंड है और वे जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

Tags:    

Similar News