बारिश मचाएगी तांडव: 24 घंटे में लेगी भयानक रूप, सरकार का हाई-अलर्ट जारी

बारिश से देशभर में कहीं राहत है तो कहीं यही कहर बनकर बरस रही है। कई राज्यों ने लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Update: 2020-07-23 06:30 GMT

नई दिल्ली। बारिश से देशभर में कहीं राहत है तो कहीं यही कहर बनकर बरस रही है। कई राज्यों ने लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बात करें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की तो यहां पर मानसून की काफी ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रहा है, जिसके चलते इन भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर जबरदस्त बारिश होने की भी संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें... दनादन चलाए पत्थर: होमगार्ड का ये रूप देख दहशत में आए लोग, सामने आया वीडियो

लगातार बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान देश के मैदानी भागों में भारी बारिश रेकॉर्ड की गई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी की जगह मसूलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी बिहार में तेज बारिश होने के आसार हैं। बिहार पहले से भी लगातार बारिश की वजह से बाढ़ का सामना कर रहा है। लाखों लोगों का जीवन तबाही की कगार पर है।

ये भी पढ़ें...रियलमी C11 का धांसू स्मार्टफोन, लॉन्च होते ही बिक गए 1.5 लाख फोन

मुंबई

मुंबई की बात करें, तो यहां बीते दो घंटे से कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इस वजह से जलभराव की स्थित पैदा हो गई है। कल भी मुंबई में भारी बारिश हुई थी और सड़कें लबालब हो गई थीं।

लेकिन आज बारिश थोड़ी धीमी है लेकिन सड़कों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने बताया मुंबई में आज 1 बजकर 43 मिनट में 4.52 मीटर की हाई टाइड आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...बैंक का तगड़ा ऐलान: खुशी में झूम उठे ग्राहक, घर-घर आई खुशखबरी

उमस और तापमान दोनों में इजाफा

इसके साथ ही स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली के आसपास चल रहा मानसून ट्रफ अब हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

गुरूवार से हवा की दिशा भी पश्चिमी हो जाएगी। इससे अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उमस और तापमान दोनों में इजाफा होगा। हालांकि गर्मी से कुछ राहत बनी रह सकती है। 26 जुलाई से बारिश का दौर दोबारा शुरू होने के संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें...अब जेल में भी कोरोना का कहर, दो दिन में 13 कैदी मिले पाॅजिटीव, मचा हड़कंप

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News