भारत में अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, रांची से लीडर सहित 14 आतंकवादी गिरफ्तार, देश को दहलाने की थी साजिश

Al Qaeda terrorists: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कई राज्यों की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर आतंकी लीडर इश्तियाक गिरफ्तार करते हुए देश में चल रहे अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल को भंडाफोड़ कर दिया।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-08-22 08:18 GMT

Al Qaeda terrorists (सोशल मीडिया) 

Al Qaeda terrorists: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए दर्जन से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह बड़ी कार्रवाई झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर किया है। साथ ही, देश भर के अलग अलग जगहों से अलकायदा से प्रेरित 14 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन जगहों पर गिरफ्तारी करते हुए स्पेशल टीम को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। ये आतंकी देश में कोई बड़ी घटना करने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की गिरफ्त में आ गए।

रांची से लीड हो रहा था मॉड्यूल

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में अलकायदा के इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला इश्तियाक लीड कर रहा था। इश्तियाक देश में कोई बड़ी आतंकी घटना को देने के फिराक में था। हालांकि उससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कई राज्यों की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर आतंकी लीडर इश्तियाक गिरफ्तार करते हुए देश में चल रहे अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल को भंडाफोड़ कर दिया। मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देश के अलग-अलग जगहों पर दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। झारखंड और यूपी से आठ लोगों को आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 14 आतंकियों की गिरफ्तारी की गई है।

17 स्थानों को छापेमारी कर 14 आतंकी हुए गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध अलग-अलग राज्यों से थे। विभिन्न स्थानों पर छापामारी चल रही है और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की भी संभावना है। इन स्थानों में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि बरामद किए गए हैं। कुल 17 स्थानों पर छापामारी की गई है।

झारखंड एटीएस की आतंकी संगठन के ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। इस दौरान एटीएस ने अलकायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े सात लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई एक्यूआईएस के स्लीपर सेल एजेंटों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद तड़के सुबह की गई। रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 14 स्थानों पर की छापेमारी की गई, जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एटीएस) ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी अभी भी जारी है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Tags:    

Similar News