Dhanteras 2020: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये वस्‍तुएं, हो जाएंगे मालामाल

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर ही धनवन्तरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। तब से ही धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा चल रही है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए।

Update:2020-11-09 23:24 IST
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर ही धनवन्तरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। तब से ही धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा चल रही है।

लखनऊ: धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बरतन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन खरीदारी करने से धन समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर ही धनवन्तरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। तब से ही धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा चल रही है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए। किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है और मां लक्ष्मी धन की बारिश करती हैं।

खरीदें दीये

दिवाली पर दीपक जलाने की परंपरा है। धनतेरस के दिन छोटे-छोटे दीपक खरीदने चाहिए। इसके साथ ही मिट्टी के तीन बड़े दीपक भी जरूर खरीद लें। इन्हीं का इस्तेमाल कर दिवाली की पूजा की जाती है। एक बड़ा मुख्य दीपक जिसे मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। दूसरा बड़ा सरसों के तेल का दीपक मां काली को समर्पित करते हैं, तो वहीं तीसरा दीपक तिरछा करके सरसों के तेल वाले दीपक के ऊपर रखते हैं, ताकि उसमें रात भर काजल बने।

ये भी पढ़ें...धनतेरस 2020: वेदकाल के अश्विनी कुमारों का पर्याय हैं भगवान धन्‍वंतरि

घर लाएं लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन ही इनकी मूर्तियां खरीदनी चाहिए। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। भगवान गणेश की सूंढ़ बाईं तरफ हो और लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठी हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो। मूर्तियां मिटटी की बनी हुई हों।

ये भी पढ़ें...धनतेरस 2020: धार्मिक व्यवासायिक और आर्युवेदिक महत्व, इसलिए मनाते है ये त्यौहार

जरूर खरीदें ये पत्थर

धनतरेस के दिन गोमती चक्र पत्थर खरीदना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार का पत्थर है। इसके एक तरफ चक्र जैसी आकृति बनी होती है। यह कई रंगों का होता है। सफेद रंग के गोमती चक्र सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे रत्न की तरह अंगूठी में भी पहनते हैं। धनतेरस के दिन कम से कम पांच गोमती चक्र खरीदने चाहिए। दिवाली के दिन गोमती चक्र मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। इसके बाद अगले दिन उसे धन के स्थान पर रख देने चाहिए।

ये भी पढ़ें...धनतेरस की पूजा: अकाल मृत्यु से मिलता है छुटकारा, यहां जाने पूरी डीटेल

इन वस्तुओं को भी खरीदें

कौड़ी एक समुद्री जीव का एक खोल होता है इसे धन प्राप्ति के लिए और धन के रूप में इसका इस्तेमाला होता आ रहा है। धनतेरस पर कम से कम पांच कौड़ी अवश्य खरीदनी चाहिए। . दिवाली के दिन इन कौड़ियों से विशेष पूजा करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है और कुंआरे लोगों की शादी होती है।

धनतेरस के दिन चांदी खरीदना अत्यंत शुभ होता है और इसी चांदी की वस्तु से दिवाली के दिन पूजा किया जाता है। जिस भी चांदी की वस्तु दिवाली पर खरीदी जाती है, उसे साल भर सहेजकर रखते हैं। इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News