अंडे ने किया बुरा हाल: सड़क पर हुई जेब हल्की, याद रहेगा सबक

लोग लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर तफरी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जब पुलिस पकड़ लेती है तो दर्दनाक बहानों के पुल बांधने लगते हैं। ऐसे ही एक जनाब पकड़े गए तो कहने लगे मैं अंडा लेने निकला हूं।

Update: 2020-04-18 06:51 GMT

नई दिल्ली: 3 मई तक लॉकडाउन देशभर में सबकी भलाई के लिए लगाया गया है। ताकि सभी घरों में रहें और सुरक्षित रहें। आपका परिवार सही-सलामत रह सके। लेकिन लोगों को सरकार का निर्णय मजाक लग रहा है। लोग लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर तफरी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जब पुलिस पकड़ लेती है तो दर्दनाक बहानों के पुल बांधने लगते हैं। ऐसे ही एक जनाब पकड़े गए तो कहने लगे मैं अंडा लेने निकला हूं। तो इस पर पुलिस ने 2500 रुपये का चालान काट दिया। तो अब जनाब को न तो अंडे ही मिल पाए और डंडे अलग से मिल गए।

ये भी पढ़ें...सच छुपाती इमरान सरकार: 3265 मौतों के पीछे का क्या है राज

चेकिंग अभियान चलाया

देशभर में लॉकडाउन में घरों के बाहर निकलने पर पुलिस के पकड़ते ही लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। कोई बोल रहा कूलर की घास लेने रहे है तो कोई अंडे खरीदने की बात कर रहा है।

इसके चलते शुक्रवार को पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग वाहनों से भी निकलने लगे हैं। ऐसे में पुलिस सख्ती कर रही है।

शुक्रवार को पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों को रोका गया। शाह मार्केट के एक व्यापारी अपनी कार से जा रहे थे। उनकी कार पर काली फिल्म भी चढ़ी थी। व्यापारी ने मास्क और सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी।

ये भी पढ़ें...आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31 नए मामले, राज्य में अब तक 603 मामले

कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे

पुलिस ने यह देखकर रोक लिया। जब पुलिस ने घर से बाहर आने का कारण पूछा तो व्यापारी ने बताया कि अंडे खरीदने निकले हैं। पुलिस ने कहा कि जब दुकानें ही नहीं खुल रही हैं तो अंडे कहां से लाएंगे।

इस सवाल का व्यापारी के पास कोई जवाब नहीं था। पुलिस ने व्यापारी का 2500 रुपये का चालान काट दिया। इसके बाद व्यापारी को घर जाने की सलाह दी। इसके अलावा कूलर की घास लेने या अन्य बहाने बनाने पर भी पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे।

इसके साथ ही शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में बनी बस्तियों में लोग कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोई कहीं लूडो खेल रहा है तो कहीं जुआ चल रहा। अब प्रशासन और पुलिस भी कहां तक ऐसे लोगों के पीछे भागे।

ये भी पढ़ें...गुड न्यूज भारत में बननी शुरू हुई कोरोना की ये वैक्सीन

Tags:    

Similar News