Accident in Ladakh:लद्दाख में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 9 सैनिकों की मौत, रक्षा मंत्री-CM योगी-राहुल गांधी ने जताया दुख

Accident in Ladakh: लद्दाख में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 9 जवान शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Update: 2023-08-19 15:31 GMT
Accident in Ladakh (Social Media)

Accident in Ladakh: लद्दाख में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल है। सैन्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (Union Territory Ladakh) में शनिवार (19 अगस्त) शाम इंडियन आर्मी का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। सैनिकों के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया।

राजधानी लेह (leh) के पास मौजूद क्यारी गांव में सेना का वाहन खाई में गिर गया। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में सेना के आठ जवानों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। लेह में हुए इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। हादसे में 1 सैनिक घायल भी हुए हैं। मरने वाले सैनिकों में 8 जवान के साथ 1 जेसीओ शामिल हैं।

गश्ती दल कारू से क्यारी की ओर जा रहा था

मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि, क्यारी गांव (Kyari Village) से 7 किलोमीटर पहले सेना की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात जवानों और एक JCO की मौत हुई है। हादसे में दो जवान गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। सेना का ये गश्ती दल कारू से क्यारी की ओर जा रहा था, तभी ये हादसे का शिकार हो गया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) जारी है।

भारत-चीन सीमा के पास हादसा

ख़बरों के अनुसार, शनिवार को भारतीय सेना के दस्ते के तीन वाहन गुजर रहे थे। इसमें सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दस्ते में 3 अफसर, दो JCO और 34 जवान शामिल थे। तीन गाड़ियों के इस दस्ते में एक जिप्सी, एक ट्रक और एक एंबुलेंस थी। लद्दाख के जिस हिस्से में ये हादसा हुआ है, वो सुदूर इलाका है। ये गांव भारत-चीन सीमा (India-China border) पर बने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से। इस इलाके में ढेरों खाई है।

रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेना के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक है। माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

Tags:    

Similar News