अचानक फिसला विमान: बड़ा हादसा टल गया, देखिये फिर हुआ क्या
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर एक कारगो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर झटके से घूम गया। लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया।;
एक ओर जहां पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर देश में चक्रवाती तूफानों ने देश में और हाहाकार मचा रखा है। अभी बंगाल में और ओडिशा में साइक्लोन अम्फान का असर कम भी नहीं हुआ था। कि महाराष्ट्र और गुजरात में चक्रवात निसर्ग ने दस्तक दे दी है। जिससे तबाही का आलम शुरू हो गया है। ऐसे में महाराष्ट्र में कल जमकर बारिश शुरू हुई। ऐसे में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर एक कारगो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर झटके से घूम गया। विजुअल में देखा जा सकता है कि विमान गीले रनवे पर रुक गया।
रनवे पर घूमा विमान, वीडियो वायरल
चक्रवात निसर्ग ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। जिसके चलते कल महाराष्ट्र में भीषण बारिश हुई। चक्रवात को लेकर पहले ही गुजरात और महाराष्ट्र में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया था। ऐसे में एक वीडियो विरल हो रहा है। जिसमें एक विमान रनवे के दौरान घूम गया। और रुक गया। ऐसा बारिश के चलते गीले रनवे के कारण हुआ। यहां एक कारगो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर झटके से घूम गया।
ये भी पढ़ें- गर्भवती हथिनी की हत्या पर सियासत गरमाई, सवालों के घेरे में वायनाड के सांसद राहुल
वीडियो में दिखता है कि विमान गीले रनवे पर रुक गया। इसके बाद एक अजीब नजारा सामने आया जिसमें साथ ही विमान के लैंडिंग गियर के चलते जमीन से कई मीटर ऊपर पानी के फव्वारे उठे। MD-11 विमान ने बेंगलुरू से उड़ान भरी थी। शुकर है कि इस घटना के चलते दूसरी फ्लाइट पर कोई असर नहीं हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के बाद मुंबई एयपोर्ट ने शाम तक के लिए सभी फ्लाइट रद्द कर दी।
बेंगलूरू से आ रहा था विमान
ये भी पढ़ें- रेलवे अस्पताल की हालत: कोविड-19 का महाप्रलय, बिना फिजिशियन चल रहा इलाज
घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट की ओर से एक बयान में कहा गया, 'छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से उतर गया। विमान बेंगलुरु से आ रहा था। हालांकि इसका दूसरी फ्लाइट पर कोई असर नहीं पड़ा है।' मुंबई एयरपोर्ट के प्रबंधक ने कहा ," 3 जून को एयरपोर्ट पर कुल 19 फ्लाइट की आवाजाही थी। जिसमें 11 ने उड़ान भरनी थी और 8 की लैंडिंग होनी थी। ये फ्लाइट एयर एशिया इंडिया, एयर इंडिया, इंडिगो, गोएयर और स्पाइसजेट की थीं। यात्रियों से कहा गया है कि एयरपोर्ट से निकलने से पहले वे एक बार अपना शेड्यूल जरूर देख लें।"