मोदी सरकार पर सुबोधकांत सहाय का हमला, किसान आंदोलन पर कही ऐसी बात

लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, लालू प्रसाद ने किसान आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है।

Update: 2020-12-13 06:02 GMT
मोदी सरकार पर सुबोधकांत सहाय का हमला, किसान आंदोलन पर कही ऐसी बात (PC: social media)

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि, मोदी राज में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर लोकतांत्रिक आंदोलन हो रहे हैं। किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए उन्होने कहा कि, देश में हुए छोटे आंदोलनों को केंद्र सरकार ने दबा दिया है। रांची में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, केंद्र सरकार नहीं चाहती कि, किसानों के मुद्दे पर कोई बात हो। लिहाज़ा, आंदोलन को दूसरा रूप देने की कोशिश हो रही है। आंदोलन में कथित तौर पर खालिस्तानी सपोर्ट के सवाल पर उन्होने कहा कि, मोदी सरकार यही चाहती है कि, आंदोलन को भटका दिया जाए।

ये भी पढ़ें:किसान आंदोलन LIVE: जयपुर हाइवे जाम करने की तैयारी, पुलिस फोर्स ने घेरा इलाका

किसान आंदोलन को लालू का साथ

लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, लालू प्रसाद ने किसान आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि, आंदोलन को लेकर बिहार में उनकी पार्टी सड़कों पर है। खुद तेजस्वी यादव इसे लेकर आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, आज यह आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है। हालांकि, केंद्र की ओर से इसे दबाने की कोशिश भी हो रही है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/SUBODH_BITE_ON_KISAN.mp4"][/video]

नड्डा पर हमला साज़िश

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर बंगाल में हुए हमले को साज़िश क़रार दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि, पश्चिम बंगाल सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। जानबूझ कर वहां रोड़ा खड़ा किया जा रहा है ताकि, बंगाल में पंचायती की जा सके। उन्होने कहा कि, कोई भी मुख्यमंत्री नहीं चाहेगा कि, उनके राज्य में भाजपा के अध्यक्ष पर हमले हों। इससे साफ है कि, इसके पीछे एक साज़िश काम कर रही है।

किसानों के साथ झारखंड सरकार

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पहले ही किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलन के समर्थन में बयान दे चुके हैं। भारत बंद के दौरान झारखंड के कैबिनेट मंत्री और बाकी सत्ताधारी दलों के पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि, किसानों की हक़ की लड़ाई में झारखंड उनके साथ क़दम से क़दम मिलाकर खड़ा है।

ये भी पढ़ें:LG से मुलाकात के पहले ‘आप’ के MLA गिरफ्तार, गृहमंत्री शाह पर लगा ये बड़ा आरोप

घोषणा पत्र में किसानों की क़र्ज़माफ़ी

झारखंड कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में किसानों की क़र्ज़माफ़ी की घोषणा की थी। सत्ता में काबिज होने के बाद पार्टी की ओर से ऋण माफी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई हालांकि, अबतक किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है। फाइलों में प्रक्रिया चल रही है लेकिन किसान अपनी कर्ज़माफ़ी का इंतज़ार कर रहा है।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News