उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों ने शपथ ली

उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने शुक्रवार को पद की शपथ दिलाई। चार नये न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 31 हो गई है।

Update: 2019-05-24 09:56 GMT
सुप्रीम कोर्ट की फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने शुक्रवार को पद की शपथ दिलाई। चार नये न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 31 हो गई है। न्यायालय में अब न्यायाधीश का कोई पद रिक्त नहीं है।

ये भी पढ़ें...मस्जिदों में महिलाओं को नमाज पढ़ने की इजाजत मांग रही याचिका पर न्यायालय का केन्द्र को नोटिस

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना को सीजेआई ने कोर्ट संख्या-1 में शपथ दिलाई। इस दौरान शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे।

वर्ष 2008 के बाद यह पहली बार है जब शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या मंजूर पदों के बराबर हुई है। साल 2008 में ही संसद ने न्यायाधीशों के मंजूर पदों की संख्या 26 से बढाकर 31 की थी।

ये भी पढ़ें...समलैंगिकों के नागरिक अधिकारों को लेकर उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर

अब तक, प्रधान न्यायाधीश सहित 27 न्यायाधीश शीर्ष अदालत में कामकाज संभाल रहे हैं। बुधवार को, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति गवई, सूर्यकांत, बोस और बोपन्ना की शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति का वारंट जारी किया था।

ये भी पढ़ें...ममता की विरूपित तस्वीर: न्यायालय ने ‘‘प्रथम दृष्टया मनमानी’’ का लगाया आरोप

Tags:    

Similar News