इस जन्म में RSS को नहीं समझ पायेंगे राहुल..., गिरिराज सिंह ने दिया करारा जवाब

Giriraj Singh attack Rahul Gandhi: भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में जाकर भारत की प्रशंसा करने के बजाय गाली दे रहे हैं। वह भारत के बजाय चीन की प्रशंसा कर रहे हैं।

Update: 2024-09-09 06:19 GMT

राहुल गांधी के आरएसएस पर दिये बयान पर गिरिराज सिंह ने दिया जवाब (सोशल मीडिया)

Giriraj Singh attack Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस भारत को एक विचार पर आधारित देश मानता है। जबकि हमारा मानना है कि भारत विचारों की बहुलता का देश है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गयी है। राहुल के भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को तीसरी बार नकार दिया है। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के बाहर जाकर भारत की आलोचना करने पर राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। ’मेक इन इंडिया’ के रूप में भारत रक्षा आयात करता था, अब निर्यात कर रहा है। लेकिन राहुल गांधी को यह नहीं दिख रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में जाकर भारत की प्रशंसा करने के बजाय गाली दे रहे हैं। वह भारत के बजाय चीन की प्रशंसा कर रहे हैं। इससे तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह कहीं चीन के पैसे पर ही तो हीं पल रहे हैं।

राहुल की आरएसएस पर की गयी टिप्पणी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर उनकी दादी इंदिरा गांधी से बात हो पाती तो वह आरएसएस की भूमिका के बारे में पूछ पाते या फिर इतिहास के पन्नों में जाकर देखें। आरएसएस की भूमिका के बारे में जानने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कई जन्म लेने पड़ेंगे। उन्होंने राहुल गांधी को देशद्रोही करार देते हुए कहा कि वह इस जन्म में तो आरएसएस को नहीं जान सकेंगे। आरएसएस भारत की संस्कृति और मूल्यों से पैदा हुआ है।

Tags:    

Similar News