Giriraj Singh Attack: बिहार के बेगूसराय में गिरिराज सिंह पर हमला, जनता दरबार में मचा हड़कंप, तेजस्वी यादव आए निशान पर

Giriraj Singh Attack: हमले के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मैं गिरिराज हूं और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा, संघर्ष करता रहूंगा। इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-08-31 11:57 GMT

Giriraj Singh Attack (सोशल मीडिया) 

Giriraj Singh: बिहार के बेगूसराय जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला हुआ है। केंद्रीय मंत्री पर हमला ऐसे समय हुआ, जब वह जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे। तब एक मुस्लिम शख्स जनता दरबार में आया और केंद्रीय मंत्री गिरिराज के पास पहुंचे ही हमला कर दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस शख्स के हमले बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह बाल बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

‘इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं’

इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने एक्स पर एक वीडिया पोस्ट किया और हमला करने वाले आरोपी को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने पोस्ट में कहा कि 'मैं गिरिराज हूं और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा, संघर्ष करता रहूंगा। इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं।दाढ़ी-टोपी देखकर उनको पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें कि किस प्रकार बेगुसराय बिहार सहित पूरे देश में लेंड जिहाद-लव जिहाद और सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है।

गिरिराज सिंह पर मुक्का चला दिया

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया अनुमंडल परिसर की है, जब केंद्रीय मंत्री जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे। तभी मोहम्मद सैफी नाम का शख्स पहले जनता दरबार में पहुंचा और पहले माइक पर कब्जा कर लिया। इसके बाद वह कुछ आपत्तिजनक बातें करने लगा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनसे गिरिराज सिंह पर मुक्का चला दिया। हालांकि गिरिराज सिंह बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहां लगी सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस की हिरासत में आरोपी

इस घटना के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से भी बात की और कहा कि तेजस्वी यादव जैसे नेताओं की बदौलत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है, लेकिन गिरिराज सिंह किसी से डरता नहीं है। हमला करने वाला मुस्लिम शख्स बलिया अनुमंडल के एक गांव से वार्ड पार्षद है और एक जन प्रतिनिधि बताया जा रहा है। पुसिल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हमला करने के वजह की पूछताछ की जा रही है


Tags:    

Similar News