अभी-अभी CM खट्टर पर आई बड़ी खबर, अस्पताल में किया गया भर्ती, ऐसी है तबियत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत खराब हो गई है। उनको शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को वह हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे।

Update: 2020-11-14 07:32 GMT
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत खराब हो गई है। उनको शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को वह हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे।

शिमला: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत बिगड़ गई है। उनको हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां पर उनके टेस्ट किए जाएंगे। अभी फिलहाल डॉक्टर उनका ईलाज कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दंत्तात्रेय से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद थे। शनिवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आईजीएमसी ले जाया गया।

भर्ती होने के बाद उनके टेस्ट किए गए हैं। टेस्ट कराने के बाद सीएम खट्टर अस्पताल से वापस चल गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में आईजीएमसी के डॉक्टरों ने उनका टेस्ट किया। रूटीन चेकप किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

ये भी पढ़ें...चार बार बने विधायक, लेकिन इनके पास नहीं है पक्का मकान, ऐसे जीते हैं जीवन

सीएम पूरी तरह स्वस्थ: डाक्टर

आईजीएमसी शिमला के प्रधानाचार्य रजनीश पठानिया ने खट्टर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के सीएम खट्टर पूरी तरह स्वस्थ हैंय़ वह रूटीन चैकअप करवाने के लिए यहां आए थे। टेस्ट करवाने के बाद वह पीटरहॉफ के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...चीन की नई चाल, तनाव वाली जगहों से सेना हटाने के लिए भारत के आगे रखी ये शर्त

गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इससे पहले अगस्त में कोरोना संक्रमित हो गए थे। दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहे थे। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। दुनिया कई देशों में कोरोना दूसरी लहर आ चुकी है। भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...PM मोदी ने चीन और पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश, कही इतनी बड़ी बात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News