डूब रही मुंबई: हाई अलर्ट हुआ जारी, लोगों को बाहर ना निकलने की सलाह

लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से देश के कई राज्य और इलाके बाढ़ से परेशान हैं। वहीं, मुंबई शहर में लगातार हो रही भारी भारी के चलते निचले इलाके में जलभराव हो गया है।

Update: 2020-08-04 08:23 GMT
Heavy Rainfall In Mumbai

मुंबई: लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से देश के कई राज्य और इलाके बाढ़ से परेशान हैं। वहीं, मुंबई शहर में लगातार हो रही भारी भारी के चलते निचले इलाके में जलभराव हो गया है। कई सड़कों पर लगभग 2 फीट तक पानी भर गया है। अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को मुंबई में झमाझम बारिश हुई।

दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को इस दौरान घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। अगले दो दिनों में महानगर और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बारिश में तेजी आने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: भूकंप से हिला देश: जोरदार झटकों से कांप उठे सभी, डर के मारे घरों से भागे लोग

यहां पर दो दिनों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

बता दें कि मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश को लेकर मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान 204.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं रत्नागिरी के लिए मंगलवार और पालघर के लिए मौसम विभाग द्वारा बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ फायरिंग: बेखौफ चल रही गोलियां, डीजीपी से की गई शिकायत

गुरुवार तक सक्रिय रह सकता है मानसून

आईएमडी के मुताबिक, सोमवार शाम से मुंबई सहित कोंकण तट पर सक्रिय मानसून शुरू हुआ, जो कि गुरुवार तक जारी रह सकता है। मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव बनने की वजह से मंगवार और बुधवार को तेज बारिश होने के आसार हैं। IMD की मानें तो अगले तीन घंटों के दौरान मुंबई के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की उम्मीद है।

खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा मीठी नदी का जलस्तर

बीएमसी आयुक्त ने कहा कि बीते दस घंटे के अंदर 230 मिलीमीटर बारिश हुई। जो कि बाढ़ जैसे स्थिति है। बारिश में तेजी आने की वजह से सुबह मीठी नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। अभी तक, यह खतरे के स्तर से नीचे है। फिलहाल लोगों की बाहर निकालने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यहां भी अयोध्या: नहीं जानते होंगे आप इसके बारे में, विराजमान हैं प्रभु राम

मुंबई लोकल सेवाएं हुईं बंद

वहीं मुंबई में भारी बारिश होने के चलते सभी 4 लाइनों पर रेल यातायात ठप हो गया है। पटरियों पर पानी भरने से कुछ क्षेत्रों में लोकल ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लग गया है। मुंबई लोकल की सर्विस पूरी तरह बंद गई है। भारी बारिश के खतरे को देखते हुए मुंबई में 8 रूट्स पर बसों का रास्ता बदल दिया गया है।

परेल ईस्ट का बहुत बुरा हाल

परेल ईस्ट का बहुत बुरा हाल है। यहां पर कमर से ऊपर तक जलभराव हो गया है। पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूब गई हैं और बस के भीतर तक पानी घुस गया। सड़क पर पैदल चलने वाले यात्रियों को सफर करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, BMC ने भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए इमरजेंसी सर्विसेस को छोड़कर सभी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को मंगलवार को बंद रखने को कहा है।

यह भी पढ़ें: UPSC 2019 Exam: जारी हुआ रिजल्ट, ऐसे करें चेक, जानिए किसने किया टाॅप

लोगों से घरों में रहने की अपील

मौसम विभाग ने मंगलवार को मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के वक्त मुंबई में हाईटाइड आने की संभावना है। इस दौरान यहां समंदर की लहरें 4.45 मीटर तक उठ सकती हैं। समंदर के आस-पास रहने वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जबकि BMC ने मुंबई के कई अन्य इलाकों में भी लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी: इस दिन मनाया जाएगा कान्हा का जन्मोत्सव, जानें विधि और शुभ मुहूर्त

लोगों को आई 2005 की बारिश और बाढ़ याद

मुंबई में रातभर हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिस वजह से यहां के इलाकों के लोग जाग गए। मुंबई वासियों ने भारी बारिश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। कुछ का दावा है कि मुंबई में इतनी भारी बारिश हुई है कि 26 जुलाई, 2005 की बारिश और बाढ़ याद आ गई। बता दें कि 2005 में हुई बारिश के चलते मुंबई में बाढ़ आ गई थी और लगभग एक हजार लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: WHO का चौंकाने वाला खुलासा: कोरोना से मौतों पर कही ऐसी बात, डरी दुनिया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News