BJP सांसद की मौत: संदिग्ध हालत में मिला शव, संसदीय दल की बैठक रद्द

हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। उनका शव दिल्ली स्थिति आवास पर मिला।

Update: 2021-03-17 04:38 GMT

शिमला: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। उनका शव दिल्ली स्थिति आवास पर मिला। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, भाजपा सांसद का शव फंदे से लटका मिला। ख़ुदकुशी की आशंका जताई जा रही है लेकिन आत्महत्या के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल सका है।

हिमाचल से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत

दरअसल, भाजपा सांसद की मौत की खबर आ रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव उनके दिल्ली स्थिति आवास पर मिला। बता दें कि दिल्ली में आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने गोमती अपार्टमेंट के फ्लैट में सांसद का निवास है। आज सुबह सांसद का शव उनके निवास पर फंदे से लटका मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ेँ- अजान से उड़ी नींदः इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति हुई परेशान, उठाया ये कदम

मौत की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालाँकि आत्महत्या के पीछे की अब तक वजह साफ़ नहीं हो सकी है। फ़िलहाल पुलिस ने सांसद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए जाँच में जुट गयी है।

बता दें कि बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन की जानकारी के बाद पार्टी भी सकते में है। वहीं बीजेपी ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को भी रद्द कर दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News