बारिश से मचा हाहाकार! सिर्फ 2 सेकंड में गिर गया पूरा मकान, कई लोगों की मौत

भीषण बारिश की वजह से एमपी के दमोह जिले में एक कच्चा मकान ढह गया जिसकी चपेट में 11 लोग आ गए। घटना जनपद के मागंज वार्ड नंबर 6 में रात में हुआ। यह मकान लोको में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बना हुआ था।

Update: 2023-04-24 13:44 GMT

दमोह: भीषण बारिश की वजह से एमपी के दमोह जिले में एक कच्चा मकान ढह गया जिसकी चपेट में 11 लोग आ गए। घटना जनपद के मागंज वार्ड नंबर 6 में रात में हुआ। यह मकान लोको में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बना हुआ था। इस कच्चे मकान में मकान मालिक के परिवार के 4 लोगों के साथ-साथ 7 किरायेदार भी रह रहे थे। चपेट में आए लोगों में 2 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी देखें:पाकिस्तान की हैवानियत! जन्नत था घाटी का ये गांव, बना दिया नरक

बच्चों को आंचल में छिपाया

हादसे के टाइम मकान में मौजूद किरायेदार के अनुसार हादसा रात तकरीबन 11:30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें देर रात अचानक लगा कि मकान में कुछ हलचल हो रही है इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते या इसकी जानकारी किसी को दे पाते मकान भरभरा के ढह गया। जब मकान ढहा मकान मालिक छज्जू रैकवार अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मकान कि ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। छज्जू कि पत्नी मनीषा के अनुसार भीषण बारिश के चलते घर कि छत टपक रही थी और वो अपने बच्चों को सुलाने कि कोशिश कर रही थी तभी उसे मकान ढहने का अंदेशा हुआ तो उसने दोनों बच्चों को अपने आंचल में छिपा लिया। इस हादसे में छज्जू रैकवार उसकी पत्नी मनीषा रैकवार व दोनों बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी देखें:काला लहसुन चमत्कारी गुणों से भरपूर यह हृदय रोगियों के लिए काफी फायेदमंद

पूरे प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है ऐसे में विभिन्न जिलों से कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी मकान की निचली मंजिल के दूसरे पोर्शन में किरायेदार प्रकाश अहिरवार अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ रह रहा था। प्रकाश के अनुसार गणेश विसर्जन के बाद वो लोग घर पर आकर सो रहे थे। भारी बारिश जारी थी। अचानक से मकान में हलचल की सी आहट होने लगी इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते मकान ढह गया। उनका कहना है कि जान तो बच गई लेकिन मकान ढहने से मकान मालिक समेत उनकी पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई।

मौके पर पहुंची तहसीलदार बबिता राठौर ने पीड़ितों को प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Tags:    

Similar News