बंगाल की खाड़ी से भारत ने दागी इतनी खतरनाक मिसाइल, चीन-पाक दोनों के उड़े होश

भारत किसी भी कीमत पर अब चीन की बात मानने को तैयार नहीं है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहले ही ये बात कह चुके हैं कि चीन को अपनी सेना को पीछे लेना होगा। सीमा पर से भारत की सेना अभी पीछे नहीं जाने वाली है।

Update: 2020-10-30 13:42 GMT
बता दे कि पिछले सप्ताह, नौसेना ने अरब सागर में  घातक सटीकता के साथ एक डूबते हुए जहाज को नष्ट करने वाले जहाज रोधी मिसाइल का वीडियो जारी किया था।

नई दिल्ली: भारत ने इस बार चीन को सीमा विवाद के मसले पर सबक सिखाने का मन बना लिया है। दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते बिगड़ने और सीमा पर युद्ध जैसे हालात पैदा होने के बाद भारत एक के बाद खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण कर अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने का काम कर रहा है।

इसी कड़ी में आज एक बार भारतीय नौसेना ने जहाज रोधी मिसाइल का बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा से जुड़े एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे भारत की समुद्रिक रणनीतिक तत्परता साफ़ जाहिर होती है।

नौसेना ने कहा कि मिसाइल ने सटीकता के साथ अधिकतम दूरी पर लक्ष्य को भेदने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया है।

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…बलिया कांड की सच्चाई: पुलिस की पिटाई से कैसे बचा धीरेंद्र, नए वीडियो से मचा हड़कंप

नौसेना ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस बारें में नौसेना ने ट्वीट किया है और जानकारी देते हुए कहा-बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसना के गाइडेड मिसाइल कॉरवेट आईएनएस कोरा ने जहाज रोधी मिसाइल की फायरिंग कर सटीकता के साथ अधिकतम दूरी पर लक्ष्य को भेदा।

बता दे कि पिछले सप्ताह, नौसेना ने अरब सागर में घातक सटीकता के साथ एक डूबते हुए जहाज को नष्ट करने वाले जहाज रोधी मिसाइल का वीडियो जारी किया था।

जिसे फ्रंटलाइन कॉरवेट आईएनएस प्रबल से दागा गया था। उसी वक्त लड़ाकू विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य के साथ कई लड़ाकू जहाज, हमले करने वाले हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान और अन्य नौसेना के हथियारों को भी भारतीय सेना का हिस्सा बनाया गया था।

समुद्री जहाज(फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…दिल्ली मेट्रो से छंटनी हुए युवक को आगे कर बोले राहुल, बिहार में नहीं होता ऐसा

चीनी सेना को पीछे हटना ही होगा

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में तनाव के बीच चीन को संदेश देने के लिए भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में जवानों को भारी संख्या में तैनाती कर दी है। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान भारतीय नौसेना ने कई संयुक्त नौसैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है।

भारत किसी भी कीमत पर अब चीन की बात मानने को तैयार नहीं है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहले ही ये बात कह चुके हैं कि चीन को अपनी सेना को पीछे लेना होगा।भारत की सेना पीछे नहीं जाने वाली है।

ये भी पढ़ें…मोदी दहाड़ से हिले तेजस्वी: जंगलराज की दिलाई याद, इन्हें बताया जंगलराज का युवराज

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Tags:    

Similar News