19 अप्रैल: इसलिए खास है आज का दिन, भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास

भारत ने अंतरिक्ष (Space) में कई कीर्तिमान बनाए हैं। भारत को आज एक महाशक्ति के रुप में देखा जाता है। आज बहुत से देश कम लागत में अपने उपग्रहों की लॉन्चिंग के लिए भारत पर निर्भर है।

Update: 2020-04-19 08:16 GMT
19 अप्रैल: इसलिए खास है आज का दिन, भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास

नई दिल्ली: भारत ने अंतरिक्ष (Space) में कई कीर्तिमान बनाए हैं। भारत को आज एक महाशक्ति के रुप में देखा जाता है। आज बहुत से देश कम लागत में अपने उपग्रहों की लॉन्चिंग के लिए भारत पर निर्भर है। भारत के अंतरिक्ष के इस सफर में आज का दिन यानि 19 अप्रैल बेहद खास है। दरअसल, भारत ने आज के दिन ही 1975 में रुस की मदद से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च किया था। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था। इसी के साथ ही भारत अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ था।

न केवल देश के लिए बल्कि देश-दुनिया के इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख पर विभिन्न घटनाक्रम दर्ज हैं,

यह भी पढे़ं: कौन है ये सुपरस्टार: देखते हैं कितनी जल्दी बता पाते हैं आप, तो लगाइये अपना दिमाग

जो इस प्रकार से हैं...

1451- बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1770- कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने

1775- अमेरिकी क्रांति की शुरुआत हुई

1882- कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरुआत।

1910- हेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया।

1919- अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।

1936- फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।

1950- श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।

1971- भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती।

1972- बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।

1975- भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च किया। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।

2011- क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढे़ं: कोरोना संकट: गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा, 5 लोगों की मौत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News