International Museum Expo 2023: प्रधानमंत्री 18 मई को करेंगे उद्घाटन, एक्सपो में क्या है खास, जानिए यहां....

International Museum Expo 2023: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 18 मई को सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो 2023 का उद्घाटन करने वाले है, पीएमओ के अनुसार इसमें दुनिया भर से लोग इसके भाग लेने वाले है।

Update: 2023-05-17 14:35 GMT
International Museum Expo 2023

International Museum Expo 2023: 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंटरनेशन म्यूजियम एक्सपो 2023 का ओपनिंग करने वाले है। प्राइम मिनिस्टर ऑफिस से यह जानकारी साझा की गई है। 2023 का यह 47 वां इंटरनेशन म्यूजियम डे(IMD) मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव समारोह के साथ इस एक्सपो का आयोजन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बना हुआ है। इस वर्ष के एक्सपो में प्रोग्राम का थीम "Museum Sustainability and well Being" है। यह थीम इस लक्ष्य के साथ रखा जा रहा है कि देश के विकास और कल्याण में संग्रहालय की मुख्य भूमिका को उजागर किया जा सके।

उद्घाटन वर्चुअली होगा,

म्यूजियम एक्सपो, म्यूजियम के भावियों के मध्य एक विस्तार से संवाद करने का एक मंच देता है। कल्चरल डिप्लोमेसी को बढ़ाने में यह एक्सपो सहायक होता हैं। इसके साथ कल्चरल सेंटर्स के अग्रिम विकास में भी यह बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के समय प्रधानमंत्री म्यूजियम एक्सपो का उद्घाटन वर्चुअली करेंगे। यह म्यूज़ियम भारत के अतीत के पहलुओं से भी जुड़ा हुआ है, उन ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तित्वों, विचारों और उपलब्धियों को उजागर करने और प्रदर्शित करने के लिए भी एक प्रयास इस एक्सपो के माध्यम से किया जा रहा है, जिन्हीने भारत देश के वर्तमान को बनाने के लिए सफल योगदान किया है। प्रधानमंत्री मोदी इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो के ग्राफिक नोवेल - संग्रहालय में एक दिन, शुभंकर, डायरेक्टरी ऑफ़ इन्डियन म्यूजियम, कर्तव्य पथ के पॉकेट मैप और संग्रहालय कार्ड का भी विमोचन करेंगे।

म्यूजियम में क्या है?

इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो का शुभंकर चेन्नापट्टनम कला शैली में लकड़ी से बनी डांसिंग गर्ल का समकालीन वर्जन है। द ग्राफिक नॉवेल बच्चों के एक ग्रुप को नेशनल म्यूजियम की यात्रा के रूप में दिखाता है, जहां वे एक संग्रहालय के भीतर करियर के अलग अलग अवसरों की खोज कर सकते है। PMO के अनुसार, भारतीय संग्रहालयों की निर्देशिका भारत में संग्रहालयों के व्यापक सर्वेक्षण के रूप में कार्य करती है। कर्तव्य पथ का पॉकेट मैप सांस्कृतिक स्थानों और संस्थानों को उजागर करता है। उनके ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने में भी कारगर है। संग्रहालय कार्ड, जिसमें देश में प्रतिष्ठित संग्रहालयों की विशेषता वाले 75 सचित्र कार्ड शामिल हैं, यह म्यूज़ियम सभी एज ग्रुप के लोगों के लिया है। यह एक्सपो विश्व भर के कल्चरल सेंटर और म्यूज़ियम के इंटरनेशनल डेलीगेट्स की भागीदारी का भी साक्षी बनेगा। जिससे सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और आदान-प्रदान पर और बढ़ावा मिलेगा।

Tags:    

Similar News