जम्मू-कश्मीर: आर्टिकल 370 के आज से बहाल हुईं मोबाइल पोस्टपेड सेवाएं

घाटी से आर्टिकल 370 हटाये जाने से पाकिस्तान अभी तक बौखलाया हुआ है। ऐसे में वह लगातार भारत को परेशान करने का प्लान बना तो रहा है लेकिन उसकी नापाक हरकतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।

Update: 2023-08-04 10:28 GMT

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त, 2019 को आर्टिकल 370 हटाया गया था। आर्टिकल 370 हटाने से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने यहां धारा 144 तो लगाई ही थी। जिसकी वजह से यहां हालात बेहद गंभीर हो गए थे। यही नहीं, घाटी के दिग्गज नेताओं को भी नजरबंद कर दिया गया था। मगर अब जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भर्तियां ही भर्तियां: 10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, तुरंत करें आवेदन

प्रशासन ने इसी के मद्देनजर एक बार फिर पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल करने का फैसला कर लिया है। बता दें, आज दोपहर 12 बजे के बाद से मोबाइल सेवाओं पर पाबंदी हटा ली गयी। ये पाबंदी अगस्त से जारी थीं।

पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं होंगी बहाल

मुख्य सचिव रोहित कंसल ने जानकारी दी कि अब जम्मू-कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल होंगी। कंसल ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित संगठन घाटी में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतिबंध घाटी में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा ऐलान! बिजली उपभोक्ताओं के लिए आया नया प्लान

मालूम हो, घाटी से आर्टिकल 370 हटाये जाने से पाकिस्तान अभी तक बौखलाया हुआ है। ऐसे में वह लगातार भारत को परेशान करने का प्लान बना तो रहा है लेकिन उसकी नापाक हरकतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। यही नहीं, पाकिस्तान लगातार भारत को परमाणु और आतंकी हमले की धमकी भी दे रहा है।

Tags:    

Similar News