Jammu Kashmir Election Result: भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है जम्मू

Jammu Kashmir Election Result: राज्य के दर्जे की मांग फिर से उठने के साथ ही, ये चुनाव केंद्रीय और क्षेत्रीय दोनों ही पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Report :  Neel Mani Lal
Update:2024-10-08 08:14 IST

Jammu Kashmir Election Result (Pic: Social Media)

Jammu Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। भाजपा ने जम्मू क्षेत्र की सभी 47 सीटों पर चुनाव लड़ा है। पार्टी विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पहाड़ी जातीय समूह और पदारी जनजाति के वोटों पर भरोसा कर रही है। इस केंद्र शासित प्रदेश की नौ एसटी-आरक्षित सीटों में से छह जम्मू में आती हैं। एसटी-आरक्षित क्षेत्रों के अलावा, भगवा पार्टी नई बनी पद्दार विधानसभा सीट से भी बढ़त की उम्मीद कर रही है।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। राज्य के दर्जे की मांग फिर से उठने के साथ ही, ये चुनाव केंद्रीय और क्षेत्रीय दोनों ही पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कांग्रेस इस क्षेत्र में भाजपा की योजनाओं को विफल करने की कोशिश कर रही है। अगर एग्जिट पोल पर भरोसा किया जाए, तो भाजपा जम्मू क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए तैयार दिख रही है, जबकि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन बहुमत पाने के करीब दिख रहा है। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला जहां अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं, वहीं उनके बेटे इस बात से बहुत आश्वस्त नहीं दिखते। 

Tags:    

Similar News