JNU हिंसा में 'कश्मीर फ्री' का सुर क्यों अलाप रहे प्रदर्शनकारी, एक्शन में पुलिस

मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने जबरन वहां से हटाते हुए सभी को आजाद मैदान पहुँचाया। इस दौरान प्रदर्शकारी उग्र हो गये और पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बता दें कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर फ्री के पोस्टर भी लहराए। 

Update: 2020-01-07 05:01 GMT
kashmir Free

मुंबई: जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में रविवार देर शाम हुई हिंसा के बाद देश भर में इसका विरोध शुरू हो गया। मंगलवार को भी प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी रहा। मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने जबरन वहां से हटाते हुए सभी को आजाद मैदान पहुँचाया। इस दौरान प्रदर्शकारी उग्र हो गये और पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बता दें कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर फ्री के पोस्टर भी लहराए।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन उठा ले गयी पुलिस

मुंबई में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने गेटवे ऑफ़ इंडिया पर धरना प्रदर्शन किया। जॉइंट एक्शन कमेटी फॉर सोशल जस्टिस की अगुवाई में मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे तक मार्च निकाला गया। इस मार्च में आईआईटी बॉम्बे, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था। ये छात्र तिरंगा, बैनर और पोस्टर लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन कर रहे थे।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में जीत के बाद अब उद्धव ठाकरे ने किया यूपी का रुख, ये है वजह…

इस दौरान मंगलवार की सुबह मुंबई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को वैन में भर कर आजाद मैदान ले गयी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ विरोध के नारे लगाये।

कश्मीर फ्री के दिखाए पोस्टर:

गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान कश्मीर फ्री के पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया। दरअसल, प्रदर्शनकारियों में एक महिला 'कश्मीर फ्री' का पोस्टर दिखा रही थी। पोस्टर को लेकर घमासान मच गया। भाजपा ने इसे लरक कड़ी आपत्ति जताई। वहीं कांग्रेस ने भी इसकी कड़ी आलोचना की।

ये भी पढ़े: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने की JNU हिंसा, कहा- दोबारा भी ऐसे ही देंगे जवाब

हालाँकि पोस्टर को लेकर तब सियासत शुरू हो गयी, जब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर उद्धव ठाकरे सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। वहीं कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने भी सवाल खड़े किए।

अभिनेता अनुपम खेर ने उठाया सवाल:

वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर प्रदर्शन के दौरान कश्मीर फ्री का पोस्टर दिखाए जाने पर सवाल खड़े कर दिए।



उन्होंने ट्वीट किया, JNU में हिंसा के विरोध में इस पोस्टर को मुंबई में क्यों प्रदर्शित किया जा रहा है? इसका क्या कनेक्शन है? क्या इस रैली में किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने इस पोस्टर पर आपत्ति जताई? अगर नहीं। फिर मुझे खेद है कि यह छात्रों का आंदोलन नहीं है। इसका अलग मकसद है।

ये भी पढ़ें: निर्भया कांड: दोषियों की फांसी की तारीख का आज हो सकता है ऐलान

Tags:    

Similar News