किसानों के आंदोलन में पहुंचे सुरजेवाला का विरोध, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

सुरेजवाला ने कही थी ये बात इससे पहले सुरजेवाला ने किसानों को संबोधित करते हुए सवाल किया था कि क्या हरियाणा-पंजाब का किसान उग्रवादी है।

Update: 2020-12-09 04:59 GMT
किसानों के आंदोलन में पहुंचे सुरजेवाला का विरोध, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

कैथल: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला हरियाणा के कैथल जिले में किसानों के बीच जब पहुंचे और अपने समर्थन का ऐलान किया। वे धरना दे रहे किसानों के बीच बैठ गए तो किसानों ने राजनीतिक दलों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया और युवाओं ने रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी सवाल-जवाब किए।

 

धक्का-मुक्की शुरू करने लगे

किसानों ने सुरजेवाला को घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू करने लगे थे। सुरक्षा कर्मियों ने सुरजेवाला को किसी तरह उनकी कार तक लेकर पहुंचे। इस दौरान भी किसान उनके पीछे-पीछे नारेबाजी करते चल रहे थे।प्रदर्शनकारी किसानों के भारी विरोध के चलते असहज स्थिति में सुरजेवाला को धरना छोड़कर लौटना पड़ा।

यह पढ़ें....पूर्व EC की बिल्ली लापता: गोरखपुर में लगे पोस्टर, खोजने पर मिलेंगे हजारों रूपये

 

तारीफों के पुल बांधना शुरू

एक नेता ने सुरजेवाला के पहुंचते ही उनकी तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया। किसानों ने उन्‍हें मना भी किया, लेकिन उन्‍होंने बोलना जारी रखा। किसानों ने कहा कि यह मंच नेताओं और राजनीतिक पार्टियों का नहीं है, लेकिन माइक थामे नेता नहीं रुके। इस पर किसान बिफर गए और विरोध शुरु कर दिया।

यह पढ़ें....LIVE: किसानों की बड़ी बैठक, सरकार के प्रस्ताव पर ले सकते हैं फैसला

हरियाणा-पंजाब का किसान उग्रवादी

सुरेजवाला ने कही थी ये बात इससे पहले सुरजेवाला ने किसानों को संबोधित करते हुए सवाल किया था कि क्या हरियाणा-पंजाब का किसान उग्रवादी है। किसान के खेत का पानी अब उसकी आंख का पानी बन गया है। दिल्ली की सल्तनत की रोटी किसान की वजह से चलती है। दिल्ली और चंडीगढ़ के दरबार अगर किसान को इस तरह से प्रताड़ित करेंगे तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी होगी।

बता दें कि बीते कल यानि 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का एलान किया था और कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसानों का आंदोलन चल रहा है। और आज छठे दौर की बैठक जारी है।

Tags:    

Similar News