तेंदुए का आतंक! महिला का सिर धड़ से किया अलग, डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा

Leopard attack in Udaipur: उदयपुर में तेंदुए ने तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाएं किसी तरह बच पाईं। तीसरी महिला की तेंदुए के हमले से मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-08 12:39 GMT

गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क (Pic: Social Media)

Leopard attack in Udaipur: बहराइच में भेड़िए और लखीमपुर में बाघ के हमले के बाद उदयपुर में तेंदुए का आतंक देखने को मिला। मामला झाड़ोल की पहाड़ी इलाके का है। जंगल में लकड़ियां लेने गई तीन महिलाओं पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इनमें दो महिलाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मगर तेंदुए के हमले में तीसरी महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। साथ ही शव की तलाश करने पर महिला का धड़ और सिर अलग-अलग मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने अहमदाबाद-जयपुर हाईवे जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन के 10 लाख मुआवजा राशि के आश्वासन पर उन्होंने रास्ता खोला। 

तेंदुए ने किया सिर धड़ से अलग

मामला उदयपुर के झाड़ोल की पहाड़ी का है। जंगल में गई महिलाओं पर तेंदुए ने हमला किया। इनमें एक महिला मीराबाई (40) की मौत हो गई। साथ गई दो अन्य दो महिलाओं ने बताया कि तेंदुए ने मीराबाई के गर्दन पर हमला किया। गर्दन दबोच कर वह उन्हें घने जंगलों में ले गया। दोनों महिलाओं ने शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की। मगर तेंदुए की मजबूत पकड़ से मीराबाई खुद को छुड़ा नहीं सकी। हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मीराबाई का शव पहाड़ी के दूसरे छोर पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। साथ ही शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला। सिर और धड़ अलग अलग मिले। 

छह घंटे जाम रहा हाईवे 

महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने अहमदाबाद-उदयपुर हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने तेंदुए को गोली मारने और मृतका के परिजनों को 51 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। मौके पर वन विभाग के साथ तीन थानों की पुलिस पहुंची। एसडीएम मणिलाल भी पहुंचे। करीब छह घंटे तक हाईवे जाम रहा। काफी समझाने के बाद लोगों ने रास्ता खोला। प्रशासन ने 10 लाख रुपए और परिवार के दो लोगों को वन विभाग की नर्सरी में मजदूरी की नौकरी दी है।

Tags:    

Similar News