MP Election Result 2023: सवा करोड़ लाभार्थी, ढाई करोड़ वोटर...मामा के लिए ऐसे संजीवनी बनी लड़ली बहना!

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चैहान के लिए लाड़ली बहना उनकी सियासत के लिए संजीवनी का भी काम किया है। पिछले 15 सालों में पहली बार मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शिवराज के चेहरे को आगे नहीं किया था, उसके बाद भी वे हमेशा हर मोर्चे पर मजबूती के साथ खड़े रहे और उसका नतीजा सबके सामने है।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2023-12-03 08:43 GMT

Madhya Pradesh assembly election result 2023  

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग पूरी तरह से साफ हो गई है। यहां शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में बीजेपी बड़ी बहुमत के साथ जीत करती हुई दिख रही हैै। वहीं कांग्रेस 2018 के आंकड़े से भी काफी पीछे चल रही है। कई बड़े नेता अपनी सीट बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। बीजेपी का 2023 का यह आंकड़ा 2013 के चुनाव से मिलता-जुलता दिख रहा है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 2013 में रिकॉर्ड 165 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने उस समय यह कीर्तिमान मोदी लहर की बदौलत रचा था। हालांकि, इस बार बीजेपी लहर के पीछे सबसे बड़ी व मुख्य वजह रही है वह है लाड़ली बहना योजना। इसी को इस बार बीजेपी की जीत में बड़ा कारण माना जा रहा है।

इस योजना ने शिवराज सिंह की सियासत के लिए संजीवनी का भी काम किया है। पिछले 15 सालों में पहली बार मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शिवराज के चेहरे को आगे नहीं किया था। अब इस प्रचंड जीत के बाद हाईकमान के लिए शिवराज को नकार पाना आसान नहीं रहने वाला है।

Madhya Pradesh New CM: मध्य प्रदेश में शिवराज के अलावा CM पद के कई अन्य दावेदार, शीर्ष नेतृत्व ले सकता है चौंकाने वाला फैसला

इस योजना ने कर दिया कमाल

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना 15 मार्च 2023 को लॉन्च की गई थी। इस योजना में घर की हर महिलाओं को सहायता राशि के तौर पर एक हजार रुपए प्रतिमाह देने की व्यवस्था है। मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार यह योजना प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ठीक रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

जानिए कैसे लाडली योजना बनी गेमचेंजर?

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार के बाद शिवराज सिंह चैहान महिलाओं को रिझाने में जुट गए। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले लाड़ली बहना योजना को धरातल पर उतारने का फैसला किया। यही नहीं शिवराज सिंह ने इस योजना की जमकर ब्रांडिंग भी की।

शिवराज सरकार के सभी मंत्री और विधायक घर-घर जाकर महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का काम किया। शिवराज सिंह की तरफ से सरकारी स्तर पर इस योजना के प्रचार के लिए हर सीट पर एक-एक रैली का आयोजन किया गया।

MP Election 2023: एग्जिट पोल के नतीजों से कमलनाथ और दिग्विजय सहमत नहीं, शिवराज ने दिया महिलाओं को धन्यवाद

1.25 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं इस योजना से-

मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक लाड़ली बहना योजना से वर्तमान में प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं। सरकार के मुताबिक पहली बार महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए 10 जून 2023 को भेजा गया था। अब यह राशि 1250 रुपए भेजी जा रही है।

लाड़ली बहना को शिवराज ने बनाया बड़ा मुद्दा-

इस पूरे चुनाव में शिवराज ने लाड़ली बहना को बड़ा मुद्दा बनाया और यह प्रचार किया कि अगर बीजेपी जाएगी, तो इस योजना को कमलनाथ बंद कर देंगे। वहीं कांग्रेस इसका काउंटर पूरे चुनाव में नहीं ढूंढ पाई। कांग्रेस ने भाजपा के लाड़ली बहना योजना के काउंटर में नारी शक्ति योजना की घोषणा की, लेकिन पार्टी इस योजना का जमकर प्रचार नहीं कर पाई। इतना ही नहीं, योजना का स्वरूप भी लाड़ली बहना से मिलता-जुलता ही था, जिस पर वोटरों ने भरोसा नहीं किया।

Madhya Pradesh Exit Poll 2023: जनता 'मामा' पर मेहरबान... एग्जिट पोल से निकले 10 बड़े सियासी संदेश

प्रदेश में 76 प्रतिशत महिलाओं ने डाले वोट

यह पहली बार देखा गया है, जब मध्य प्रदेश में 76 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में महिला वोटरों की कुल संख्या 2.72 करोड़ है। अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए, तो इस चुनाव में करीब 2 करोड़ महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अगर इस आंकड़ों को 2018 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो यह पिछली बार से 18 लाख ज्यादा है। यानी 2018 के मुकाबले इस बार 18 लाख ज्यादा महिला वोटरों ने मतदान किया।

यहां पुरुषों से अधिक महिलाओं ने किए वोट-

चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश की 34 सीटें ऐसी थीं जहां पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। जानकारों का कहना है कि बीजेपी के कोर वोटरों के साथ मिलकर महिला वोटरों ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया।

Tags:    

Similar News