हैवानियत की हदें पार: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, तोड़ दी रीड की हड्डी

भोपाल में इवनिंग वाक पर निकली लड़की से एक बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसे बुरी तरह मारा पीटा। लड़की को लगा कि शायद अब वो नहीं बचेगी, ऐसे में वह आरोपी के सामने गिड़गिड़ाने लगी

Update: 2021-02-19 13:30 GMT

भोपाल: मध्य प्रदेश में रेप के प्रयास का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे पीड़ित लड़की की जान तो बच गयी लेकिन उसकी जो हालत है वो जान कोई भी सहम जाए। भोपाल में इवनिंग वाक पर निकली लड़की से एक बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसे बुरी तरह मारा पीटा। लड़की को लगा कि शायद अब वो नहीं बचेगी, ऐसे में वह आरोपी के सामने गिड़गिड़ाने लगी की कुछ भी करो पर जान से मत मारों।

भोपाल में लड़की से रेप का कोशिश

मामला भोपाल का है, करीब एक महीने पहले शाम के समय जब एक लड़की घर के पास ही वॉक के लिए निकली थी तो सूनसान इलाके में अज्ञात युवक ने उसे रोड से धक्का देकर सड़क किनारे रेप का प्रयास किया। इस दौरान लड़की ने बचने की कोशिश की तो बदमाश ने उसे काफी मारापीटा।

ये भी पढ़ेंः BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती

आरोपी ने की मारपीट, पीड़िता 6 महीने के बेड रेस्ट पर

हालांकि लड़की लगातार अपनी जान बचाने की कोशिश करती रही। लड़की को इस कदर पीटा गया कि उसके सिर, गले और पीठ पर चोट आ गई। उसने डर के कारण रोते हुए आरोपी से जान से न मारने की भीख मांगी। हालांकि आरोपी लगातार उग्र रहा।

रीढ़ की हड्डी में रॉड लगाई गई

लड़की के जोर-जोर चीखने से आसपास के लोग जो सड़क से गुजर रहे थे, भाग कर उसे बचाने पहुंचे। जिस पर आरोपी भाग गया। इसके बाद उनकी बेटी को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया। बता दे कि लड़की 6 महीने के लिए बिस्तर पर रहेगी। उसकी रीड की हड्डी टूट चुकी है।

लड़की की रीढ़ की हड्डी में रॉड लगाई गई है और स्क्रू से उसे कसा गया है। इसके अलावा लड़की को हार्ड प्लास्टिक का एक कवर पहनाया गया है, जिससे वो हिल नहीं सकती। यह इसलिए पहनाया गया है ताकि वो हिले नहीं और रीढ़ की हड्डी में जो स्क्रू लगाए गए हैं उसपर असर न पड़े।

ये भी पढ़ेंः शामली किसान आंदोलन: कृषि बिल के बाद अब गन्ना भुगतान पर होगा प्रदर्शन

पीड़िता की मां ने शुक्रवार को डीआईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मुलाकात की और न्याय की मांग की। हालांकि अभी तक आरोपी की शिनाख्त पीड़िता से नहीं करवाई गई है।

Tags:    

Similar News