बड़ी खबर: राजभवन के 16 कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित, महकमे में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 16 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से महकमें में हड़कंप मच गया है।

Update: 2020-07-12 12:19 GMT

मुंबई: तमाम कोशिशों के बाद भी देश में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। आए दिन COVID-19 के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। जिससे कोरोना का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र में राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 16 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से महकमें में हड़कंप मच गया है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कोरोना जांच की जाएगी। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, राजभवन के 16 कर्मचारियों में से दो कर्मचारी लगभग आठ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

यह भी पढ़ें: सपा बसपा के शासनकाल में स्वीकृत पुलों के लिये बजट नहीं, हो रहा ऐसा भेदभाव

महाराष्ट्र मं बीते 24 घंटे में आए 8 हजार 139 केसेस

अगर महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए तो वो महाराष्ट्र है। बता दें कि महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। आए दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। यहां शनिवार को कोविड-19 के 8 हजार 139 केसेस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल केसेस 2 लाख 46 हजार 600 हो चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि एक दिन में यहां पर 223 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हजार 116 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा एलान: लड़कियों को मिला ये शानदार तोहफा, बस करना है ग्रेजुएशन

एक लाख से अधिक मरीज कोरोना से हुए रिकवर

बता दें कि यहां पर एक दिन पहले शुक्रवार को सात हजार 863 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन शनिवार को सामने आए मामलों ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर शनिवार को चार हजार 360 मरीजों को रिकवर होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसके बाद यहां पर रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 36 हजार 985 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: खूंखार बना देश: नेताओं के मरने पर रोना जरूरी, नहीं तो मिलेगी ऐसी खौफनाक सजा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News